ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ में एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

यूपी के जनपद हमीरपुर के राठ कस्बा स्थित ब्रह्मानंद महाविद्यालय में एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आज सम्पन्न हो गया। जिसमें लगभग 400 कैडेट्स भाग लेंगे। सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी कैंप 15 जुलाई से 24 जुलाई तक संपन्न होना है।

ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ में एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

यूपी के जनपद हमीरपुर के राठ कस्बा स्थित ब्रह्मानंद महाविद्यालय में एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आज सम्पन्न हो गया। आज शुक्रवार के कार्यक्रम को सफल रुप ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट हरिश्चंद्र तिवारी ने दिया। सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी कैंप 15 जुलाई से 24 जुलाई तक संपन्न होना है। जिसमे लगभग 400 कैडेट्स भाग लेंगे। आज 14 जुलाई को ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ में 58 एनसीसी बटालियन द्वारा संचालित कैम्प के 10 वे दिन समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 58 एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल नीलेश झा और ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय राठ के प्राचार्य प्रो, डा. एस.एल. पाल ने किया। कैडेट्स ने आज मन को मोह लेने वाली प्रस्तुतियां दी। इसके बाद प्राचार्य एस एल पाल ने कैडेट्स को अनुशासन और सफल नागरिक कैसे बनें के सम्बंध में उसकी बारीकियों को बताया। कमान अधिकारी व प्राचार्य ने एनसीसी कैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाणपत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। सभी कम्पनियों द्धारा विभिन्न गतिविधियों ड्रिल, फायरिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम,क्विज, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले श्रेष्ठ कैडेट्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कैंप क्लोजिंग एड्रेस में संबोधित करते हुए कमान अधिकारी कर्नल नीलेश झा ने कैंप में सहभाग करने वाले सभी कैडेट्स को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कैंप की संपन्नता की घोषणा की। कैंप एडजुडेंट लेफ्टिनेंट अतुल शुक्ला ने बताया कि कैम्प में लगभग 450 कैडेट्स ने पूरे मनोयोग से 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता की। सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी कैंप 15 जुलाई से 24 जुलाई तक संपन्न होना है जो ब्रह्मानंद महाविधालय राठ में ही लगाया जाएगा। जिसमें लगभग 400 कैडेट्स भाग लेंगे। आज के कार्यक्रम को सफल रुप ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट हरिश्चंद्र तिवारी ने दिया।इस कैम्प में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मनोज राजपूत, लेफ्टिनेंट राजमणि के साथ एनसीसी अधिकारी जितेंद्र वर्मा, सूबेदार धनाराम, अब्दुल मलिक मोहम्मद कलाम आदि उपस्थित रहे।