ऐपजा की बिजुआ इकाई का हुआ गठन, सूरज सिंह अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप संगठन महामंत्री व अजय गुप्ता बने प्रभारी*
ऐपजा के नेशनल कोऑर्डिनेटर व जिलाउपाध्यक्ष सहित कई शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में ली गई शपथ*
*ऐपजा की बिजुआ इकाई का हुआ गठन, सूरज सिंह अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप संगठन महामंत्री व अजय गुप्ता बने प्रभारी*
*ऐपजा के नेशनल कोऑर्डिनेटर व जिलाउपाध्यक्ष सहित कई शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में ली गई शपथ*
बिजुआ खीरी। ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक ब्लॉक सभागार में संगठन के तहसील उपाध्यक्ष दीपक चंद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के नेशनल कोऑर्डिनेटर व विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे। आयोजित बैठक में संगठन के शीर्ष अधिकारियों द्वारा ब्लॉक बिजुआ इकाई का गठन करते हुए अजय गुप्ता को प्रभारी,सूरज सिंह को अध्यक्ष, अजीत गुप्ता को महामंत्री ,पवन जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संघठन महामंत्री नागेन्द्र प्रताप शुक्ल, मीडिया प्रभारी धीरज सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और आशिफ अली को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए समस्त कार्यकारिणी को पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष करने की शपथ दिलाई। बिजुआ ब्लॉक सभागार में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक संगठन के तहसील उपाध्यक्ष दीपक चंद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अनुराग एम सारथी मुख्य अतिथि के रूप में व जिला उपाध्यक्ष संदीप शुक्ल ,वरिष्ठ पत्रकार रामनिवास मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजित बैठक में ब्लॉक बिजुआ की इकाई का गठन करने पर विचार किया गया। ऐपजा नेशनल कोऑर्डिनेटर श्री एम सारथी द्वारा संगठन के चुने हुए सभी पदाधिकारियों को पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाते हुए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत संगठन के अध्यक्ष सूरज सिंह ने समस्त कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बैठक में उपस्थितजनों को अवगत कराया कि स्थानीय इकाई में रामनिवास मिश्र को संरक्षक घोषित करते हुए संगठन के उपाध्यक्ष पद पर हरीश मौर्या, अतीस त्रिवेदी, अतुल पांडेय,अनुज गुप्ता,विकास वर्मा,ह्रदेश शंकर शुक्ल,पुष्पेन्द्र कुमार,शिवधीरज जायसवाल, मनोज मिश्र, बलराम राही,सहित काफी लोगो को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए ऐपजा नेशनल कोऑर्डिनेटर ने कहा कि उनका संगठन पत्रकारों के हितों की लड़ाई बरसों से लड़ता चला रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य मीडिया निर्वाचन क्षेत्र बनवाना है, जिससे पत्रकारों को विशेष प्रकार की सुविधाओं से लाभान्वित कराने में सफलता मिल सकेगी। कार्यक्रम के अंत में ऐपजा संगठन के ब्लॉक बिजुआ इकाई अध्यक्ष सूरज सिंह ने सभी आगंतुकों व पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हितों की लड़ाई में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी पत्रकार साथियों से कहा कि संगठन के समस्त सदस्य चाहे वह पदाधिकारी हों या सदस्य सभी एक समान है और हम सबको कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे के सहयोग में खड़े रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करना है। इसी के साथ बैठक का समापन कर दिया गया। बैठक का संचालन व अध्यक्षता तहसील उपाध्यक्ष दीपक चंद पांडेय ने किया। इस मौके पर करीब चार दर्जन पत्रकार साथी मौजूद रहे।

