बिहार : - भोजपुर आरा में अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक पर की फायरिंग गोली साइकिल दुकानदार को लगी
बिहार : - भोजपुर आरा में अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक पर की फायरिंग गोली साइकिल दुकानदार को लगी
बिहार :- भोजपुर आरा बाईक सवार अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक पर की फायरिंग, गोली साइकिल दुकानदार को लगी।
हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क आरा :-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत धोबहा
बाजार पर फायरिंग के दौरान एक साइकिल दुकानदार को गोली लग गई।
जख्मी दुकानदार धोबहा ओपी अंतर्गत कडरा बसंतपुर निवासी स्व छठी लाल साह के 55 वर्षीय पुत्र रामेश्वर प्रसाद साह बताया जा रहा है। वह पेशे से साइकिल दुकानदार है।और धोबहा बजार पर साइकिल बनाने एवं पार्ट्स बचने के काम करते हैं।
गोली बाएं हाथ में बांह पर लगी है। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस घटनास्थल पर अपने दल बल के साथ पहुंची। और मामले की छानबीन में जुट गई। उक्त बाईक सवार अपराधी ने ट्रैक्टर चालक पर फायरिंग क्यों की। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
जख्मी साइकिल दुकानदार रामेश्वर प्रसाद साह ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह दुकान पर खड़े थे। तभी एक ट्रैक्टर वाले ने उनके दुकान के सामने ट्रैक्टर लगा दिया। उसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार दो हथियार बंद अपराधी वहां आए और ट्रैक्टर चालक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली ट्रैक्टर चालक को न लगकर जख्मी के बाएं हाथ में लग गई। इसके बाद दोनों हथियार बंद अपराधी बाइक से आरा की ओर भाग निकले।
जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि धोबहा बाजार पर एक ट्रैक्टर वाले से किसी बात को लेकर बाईक सवार दो लड़के झगड़ रहे थे। और बाद में उन्होंने फायरिंग कर दी। इस क्रम में बगलगिर दुकानदार को गोली लग गई। हथियारबंद अपराधियों की तस्वीर मिल गई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।