स्लग- विद्युत विभाग की लापरवाही से फाल्ट ठीक कर रहे लाइन मैन की करंट लगने से मौत।
एंकर- बाँदा जनपद के मुरवल गांव के पास बिजली का फाल्ट ठीक कर रहा लाइन मैंन की हुई दर्दनाक मौत,
आपको बता दें की लाइनमैन संतकुमार बिजली के खंभे में चढ़कर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहा था, बिजली की सप्लाई चालू होने पर करेंट की चपेट में आ गया, बिजली के खंभे से जमीन में गिर पड़ा। जिसकी मौके पर मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक जगह से बिजली बनाकर आए थे इसके बाद मुरवल के रगौली फीडर में पावर हाउस से सीड डाउन लेने के बाद खंम्भे में चढ़कर फाल्ट बना रहा था कि अचानक लाइन मैन बिजली करेंट के चपेट में आ जाने से बिजली के खंभे से नीचे गिर गया उसकी मौत हो गई, घटना के वक्त वहीं पास में खड़ा हुआ था, मृतक लाइन मैन ग्राम पंचायत मिलाथू निवासी बताया जा रहा है,
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुची औऱ शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। लाइनमैन के घर परिवार में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट - शिवविलाश शर्मा जिला संवाददाता बाँदा