बाइक पर स्कूल जा रही थीं शिक्षिका, रास्ते में ऊपर से ऐसे आई मौत, देखकर दहल जाएगा दिल
सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जिनको देखकर दिल दहल जाता है। कई बार दुर्घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कहते हैं ना कि मौत पता नहीं कब कैसे और कहां आ जाए।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अध्यापिका स्कूल जा रही थी लेकिन रास्ते में अचानक ऐसा हदसा हुआ जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस हादसे में अध्यापिका की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
बाइक से जा रहे थे स्कूल:
घटना मीनापुर मुजफ्फरपुर-शिवहर मार्ग की बताई जा रही है। राजकीय मध्य विद्यालय तालिमपुर में पदस्थापित एक शिक्षिका और उसी स्कूल में उनके साथी एचएम सोमवार सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। सुबह घना कोहरा था। इस वजह से विजिबिलिटी कम थी। रास्ते में दोनों के साथ हादसा हो गया। बताया गया कि विद्यालय के प्रभारी एचएम बाइक चला रहे थे और शिक्षिका पीछे बैठी थीं।
अचानक पेड़ टूटकर गिरा बाइक पर:
रिपोर्ट अनुसार, रास्ते में गंगा सागर पुल दरहीपट्टी व अलीनेउरा हनुमान मंदिर के बीच अचानक एक पेड़ की डाली टूट कर चलती बाइक पर गिर गई। इससे बाइक सड़क पर गिर गई। इस घटना में शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे एचएम की हालत नाजुक है़।
वायरल हुआ वीडियो:
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई और एचएम गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। गंभीर स्थिति में वे एसकेएमसीएच में भर्ती हैं। मृत शिक्षिका की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की 27 वर्षीया विशाखा के रूप में हुई है। उनका चयन बीपीएससी द्वारा आयोजित टीआरई-1 में हुआ था़ विद्यालय के शिक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि विशाखा अपने प्रभारी एचएम फूलबाबू राय (58) के साथ एक ही बाइक से विद्यालय जा रही थी। शिक्षिका एमडीडीएम कॉलेज के नजदीक रहती थी़ एचएम अखाड़ाघाट में अपने डेरा पर रहते हैं। एचएम मूलरूप से बोचहां थाना क्षेत्र के शिवराहां मझौलिया गांव के निवासी हैं।

