पुलिस नें अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य किए गिरफ्तार दो मौका देकर हुए फरार चोरो से चोरी क़ी गई कारे मोटरसाइकिल तमंचे हुए बरामद भेजा जेल
गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों का बड़ा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है इन पर कइयों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज है फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है
1.
रिपोर्टर रचित पाण्डेय
जनपद मैनपुरी
जनपद मैनपुरी की थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है साथ ही उनके दो और साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। चोरों से मोटरसाइकिल, कारे, तमंचे आदि बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस नें गिरफ्तार किए गए तीनों चोरों को न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
चोरों को गिरफ्तार करने की सफलता करहल थाना पुलिस को मिली है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया। चेकिंग के दौरान पुलिस के मुखबिर ने सूचना दी की सिरसागंज मैनपुरी मार्ग पर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के सदस्य चोरी क़ी एक ब्रेजा कर को बेचने के लिए मैनपुरी आ रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की बताई गई बात पर विश्वास करके चेकिंग शुरू कर दी।
चोरी की कार में सवार थे वाहन चोर
सड़क पर आ रही बिना नंबर की ब्रेजा कार को पुलिस नें रोक कर उसकी तलाशी लेकर जांच की तो कार में सवार कामरान पुत्र अफसर अली, राजा उर्फ़ इस्तकार पुत्र शहजाद हुसैन, अलीम पुत्र अलाउद्दीन को मौके हिरासत में लिया गाड़ी से संबंधित पूछताछ में उन्होंने वाहन चोरी की वारदातों को स्वीकार कर लिया।चोरों की निशानदेही पर राजा उर्फ़ इस्तकार के मकान के पीछे से झाड़ियां में खड़ी तीन कारे और तीन मोटरसाइकिल में बरामद हो गयी।वही मोके से इनके दो अन्य साथी शाहिद उर्फ इकबाल,सोहेल पुत्र भूरे जानकारी मिलते ही मौका देखकर भाग गए।
चोरों के बड़े हैं आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों का बड़ा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।इन पर कइयों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है वहीं उनके अन्य फरार हुए साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

