नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला शव

नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला शव

लखीमपुर मितौली 

पिता की दुकान के सामने पड़े टीन शेड में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची मितौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना मितौली थाना क्षेत्र के शिवाला तिराहे की है।

बुधवार देर रात मितौली पुलिस को सूचना मिली कि शिवाला तिराहे पर माधव सिंह की दुकानों के सामने पड़े टीन शेड में एक युवती का शव फंदे से लटक रहा है। एसएचओ आलोक धीमान ने मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रात को शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने फोटो से युवती की शिनाख्त कराई। उसकी मितौली थाना क्षेत्र के गांव रन्नूपुर निवासी रामलोटन मौर्या की नवविवाहिता बेटी राखी (21) के रूप में हुई। रामलोटन शिवाला तिराहे पर माधव सिंह की दुकानों में एक दुकान किराएं पर ले रखी है। उसमें वह फुटवियर व सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाता है। दुकान के आगे पड़े टीन शेड में ही राखी का लटकता हुआ शव पाया गया था। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि राखी की शादी 11 जून को मोहल्ला लालाबाग लखनऊ के रहने वाले पुष्पेन्द्र पुत्र वेदप्रकाश के साथ की थी। तभी से राखी अपनी ससुराल में रह रही थी