नैनीताल : नैनीताल जिले में सुबह से हो रही लगातार बारिश । बारिश की वजह से आम जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त । बारिश की वजह से जिले में हाई अलर्ट जारी । कल जिले के समस्त स्कूलों में अवकाश घोषित

नैनीताल : नैनीताल जिले में सुबह से हो रही लगातार बारिश । बारिश की वजह से आम जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त । बारिश की वजह से जिले में हाई अलर्ट जारी । कल जिले के समस्त स्कूलों में अवकाश घोषित

नैनीताल जिले के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। शाम के समय से मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रकसिया नाले से लेकर कलसिया नाला अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। वहीं कालाढूंगी और हल्द्वानी के बीच से हो कर जाने वाली भाखड़ा नदी और कालाढूंगी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली बौर नदी भी अपना रौद्र रूप दिखा रही है । कालाढूंगी में बौर नदी का जल स्तर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव होने का खतरा लगातार बना हुआ है । समस्त शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव की स्थिति धीरे-धीरे बनने लगी है,

प्रशासन भी पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर है, नहरों का पानी अब सड़कों पर आने लगा है, ऐसे में आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया है, कई जगह पर पानी घरों में घुस गया है। फिलहाल प्रशासन के अधिकारी लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वह बेवजह बारिश में अपने घरों से बाहर ना निकले, क्योंकि मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर किया है। लगातार बारिश को देखते हुए कल नैनीताल जिले के समस्त स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है ।

रिपोर्टर - हिमांशु शर्मा