*नगर पंचायत मोठ वासियों को अमृत योजना के अंतर्गत मिलेगा हर घर जल नल कनेक्शन।*
*नगर पंचायत चेयरमैन ने दी मोठ वासियों को अमृत योजना हर घर नल कनेक्शन योजना*
मोठ/झांसी
नगर पंचायत मोठ को प्रदेश सरकार ने पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए 20 करोड़ रुपए की लागत से सौगात दी है। पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत नगर में आठ नलकूप 200 किलो मीटर क्षमता के दो जलाशय,दो ओवर हैड टैंक,400 किलो लीटर क्षमता के उच्च जलाशय और नगर के 15 किमी क्षेत्र में नई वाटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। क्षतिग्रस्त हो चुकी पुरानी योजना के संबंध में गुरुवार को जलनिगम नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह ने चेयरमैन प्रतिनिधि देवेंद्र गोसाई से मुलाकात कर कार्य योजना पर विस्तार से बात की । इस दौरान नगर पंचायत में पार्षदों के बीच योजना को अंतिम रूप दिया गया । नगर के सभी 12 वारडो में पाइप बिछा कर पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर में पेयजल पुनर्गठन योजना का प्रस्ताव 2-3 माह पहले शासन को भेज दिया गया है। इस योजना की मंजूरी के लिए शुक्रवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में तकनीक समिति एस एलटीसी की बैठक बुलाई गई। इस समिति के सामने योजना पर विशेष चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की अमृत योजना -2 के तहत नगरपालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र को शामिल किया गया है। चेयरमैन प्रतिनिधि से मिलकर कार्य योजना अमृत योजना -2 के अन्तर्गत नगर पंचायत मोंठ में 3865 घरों में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर जल निगम के सहायक अभियंता रोहित राना , अवर अभियंता रवि शुक्ला ,अंशु अग्रवाल , नगर पार्षद दयाल गिरी, धर्मेंद्र वर्मा, विनायक श्रीवास्तव, नीलेश,रजनी सोनी एवं भारती देवी मौजूद रहीं।
*मोठ संवाददाता ऋषभ कनकने की रिपोर्ट*
Rishabh kankane@97200

