*नईगढ़ी पुलिस ने नाबालिक पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाले 02 आरोपियों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार*
*नईगढ़ी पुलिस ने नाबालिक पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाले 02 आरोपियों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार*
✍️ *रिपोर्ट अतुल गुप्ता*✍️
*मऊगंज-* मऊगंज पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र के निर्देश में अति0 पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे एवं एसडीओपी अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में दिनांक 10.06.2024 को नाबालिक पीड़ित अपने मां के साथ नईगढ़ी थाना में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि तीन लोगों द्वारा मेरे साथ बंद कमरे में जबरदस्ती बंधक बनाकर बलात्कार किया एवं विरोध करने पर जान से गोली मारने की धमकी दी। फरियादी पीड़िता की रिपोर्ट पर नईगढ़ी थाना अपराध की धारा 342,376,376डी , 506 भादवि व 5/6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया मामले में विवेचना के दौरान 2 आरोपी नीरज विश्वकर्मा पिता रामाधार विश्वकर्मा निवासी ग्राम डूबी थाना नई गाड़ी जिला मऊगंज एवं राघवेंद्र साकेत उर्फ बड़कू पिता जगन्नाथ साकेत निवासी ग्राम शाहपुर थाना नईगढ़ी जिला मऊगंज को गिरफ्तार किया गया।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी निरीo एसo केo द्विवेदी, उoनिo उपेंद्रनाथ तिवारी, उनि यू बी सिंह, आर 211 सूरज तिवारी, आर 780 सुजीत शर्मा, आर370 वीरभद्र सिंह, आर 638 अमित कुमार पांडेय।

