रोहन हत्याकांड का हुआ खुलासा घुघुली पुलिस ने एक एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
घुघुली, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुंभ के दिशा निर्देशन पर रोहन हत्याकांड का घुघुली पुलिस ने खुलासा किया है। आपको बता दे की घुघली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में बीते दिन 31 अगस्त रक्षाबंधन के पर्व पर गांव में डीजे बज रहा था उसी दौरान सतन भारती का 12 वर्षीय पुत्र रोहन भारती भी डीजे देखने गया था। उसी दौरान गांव के ही एक 16 वर्षी अभियुक्त रामप्रवेश पुत्र भगवंत ने 12 वर्षीय रोहन भारती को बहला फुसलाकर गांव के पश्चिमी पोखरी की तरफ ले गया और उसे वहीं पर मारकर उसकी शव को पोखरी में छुपा दिया।
जिस क्रम में घुघुली पुलिस ने अभियुक्त रामप्रवेश पुत्र भगवंत को घर से गिरफ्तार कर धारा 302/ 201 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर किशोर न्यायालय भेज दिया गया।
घुघुली थानाध्यक्ष नीरज राय ने रोहन हत्याकांड का अनावरण करते हुए बताया कि अभियुक्त रामप्रवेश ने रोहन को रक्षाबंधन की शाम को गांव में डीजे बज रहा था उस दौरान रामप्रवेश ने रोहन को बहला फुसलाकर गांव के पश्चिमी पोखरी की तरफ ले गया और उसे मारकर पोखरी में फेंक दिया। पुलिस टीम ने रामप्रवेश को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर किशोर न्यायालय भेज दिया है।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नीरज राय, उप निरीक्षक भगवत सिंह, कॉन्स्टेबल विनय यादव, धनंजय सिंह यादव, सदरे आलम अन्य पुलिस टीम के लोग मौजूद रहे।

