दिल्ली में पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ कार्रवाई; 184 लोग गिरफ्तार, 1347 आरोपी हिरासत में

दिल्ली में पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ कार्रवाई; 184 लोग गिरफ्तार, 1347 आरोपी हिरासत में

ऑपरेशन कवच 7.0 के तहत बाहरी जिला पुलिस ने 51 जगहों पर छापेमारी कर 184 आरोपितों को गिरफ्तार किया। वहीं, 1347 आरोपित हिरासत में लिए गए। यह अभियान 12 फरवरी से 13 फरवरी तक 24 घंटे तक चले इस अभियान के तहत ड्रग्स, अवैध हथियार, धारदार हथियार और नकदी जब्त की गई।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि बाहरी जिला पुलिस ने 1804 ग्राम गांजा, 10.41 ग्राम हीरोइन और 3.78 ग्राम स्मैक समेत आठ ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं, 1070.5 लीटर अवैध शराब, 82 बीयर की बोतलें और पांच हुक्के जब्त किए। 25 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, टीम ने छह अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पांच चाकू, एक पिस्टल और एक कारतूस जब्त किए।

आबकारी अधिनियम के तहत 85 लोग गिरफ्तार

अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ छापेमारी की गई, दो जुआरियों को गिरफ्तार किया और जुआ सामग्री के साथ 5,650 रुपये नकद जब्त किए। 57 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 85 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 40बी आबकारी अधिनियम के तहत सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

129 बीएनएसएस के तहत 13 व्यक्ति हिरासत में

वहीं, 129 बीएनएसएस के 13 व्यक्तियों को हिरासत में लियागया। 92,93,97 डीपी अधिनियम के 28 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। 65 डीपी अधिनियम के 1,214 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। 66 डीपी अधिनियम के तहत 129 वाहन जब्त किए गए। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू उत्पादों के उपयोग को रोकने और (सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम) के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए, पुलिस ने 84 चालान जारी किए।