रोटरी क्लब एवं सृजन आई हॉस्पिटल द्वारा नेत्रदान शिविर का किया गया आयोजन।
महराजगंज। रोटरी क्लब एवं सृजन आई हॉस्पिटल द्वारा आयोजित नेत्रदान शिविर में कईयो ने किया नेत्रदान। 25 अगस्त से 8 सितंबर तक 38 वां नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने किया। डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद कोई भी व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है इसके लिए पहले संकल्प पत्र दाखिल करना होगा। मृत्यु के बाद किसी भी व्यक्ति की 6 से 8 घंटे तक आंखें दान की जा सकती है। 1 व्यक्ति की आंखें 2 लोगों की जिंदगी रोशन कर सकती है।

38 वां नेत्रदान पखवाड़े के दौरान 40 से ज्यादा लोगों ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया। नेत्रदान करने वालों में से जिला अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्नीशियन एवं रोटरी क्लब के देवेश पांडे ने सपरिवार सहित नेत्रदान करने का संकल्प लिया। देवेश पांडे ने कहा कि हमें नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए तथा अपने सगे संबंधियों को भी ज्यादा से ज्यादा इस बारे में प्रेरित करना चाहिए। नेत्रदान एक पवित्र कार्य है और हमें जीवित रहते नेत्रदान का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। देवेश पांडे ने कहा कि किसी भी दृष्टिहीन व्यक्ति को यह आंखें लगाई जा सकती हैं और वह व्यक्ति इस दुनिया को देख सकता है। मृत्यु के बाद भी व्यक्ति की आंखें जीवित रहती हैं और वह मौत के बाद भी इस सुंदर संसार को देख सकता है। कार्यक्रम के दौरान एक युवा दंत चिकित्सक डॉ सूरज सिंह ने महज 26 वर्ष की उम्र में नेत्रदान करने का संकल्प लिया। लोगों ने जमकर इनकी प्रशंसा की। डॉ सूरज सिंह ने कहा कि एक करोड़ से अधिक लोग अंधत्व के शिकार हैं लेकिन नेत्रदान के जरिए केवल पांच लाख आंखें ही मिल पाती है इसलिए इस जागरुकता को बढ़ाने की जरूरत है। नेत्रदान एक महान कार्य है।
इस नेत्रदान शिविर के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा नेत्रदान संकल्प पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर नेत्रदान करने वालों में मुख्य रुप से डॉ डीके सहानी, डॉ कृष्णा सहानी, डॉ बीएन वर्मा, सीजे थामस, विनोद गुप्ता, दिलीप शुक्ला, डॉ सूरज सिंह सहित 40 अन्य लोगों ने नेत्रदान किया।

