जल संसाधन मंत्री मालविया ने 2 हजार करोड़ लागत की हाई लेवल केनाल का किया शिलान्यास मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को दी है अभूतपूर्व सौगातें-मंत्री मालविया

जल संसाधन मंत्री मालविया ने 2 हजार करोड़ लागत  की हाई लेवल केनाल का किया शिलान्यास  मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को दी है अभूतपूर्व सौगातें-मंत्री मालविया

जल संसाधन मंत्री मालविया ने 2 हजार करोड़ लागत

की हाई लेवल केनाल का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को दी है अभूतपूर्व सौगातें-मंत्री मालविया

    प्रतापगढ़ 4 अक्टूबर। जल संसाधन इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं योजना विभाग मंत्री महेंद्रजीत मालविया ने बुधवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार पीपलखूंट में 2000 करोड़ की हाई लेवल कैनाल परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री मालविया ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभा में उपस्थित लोगों को बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जल संसाधन मंत्रालय के माध्यम से राज्य में सूखे क्षेत्रांे मंे पानी पहुंचाने हेतु अहम् जिम्मेदारी प्रदान की, इस जिम्मेदारी को निभाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा माही नदी का पानी कैनाल परियोजना में सम्मिलित करते हुए पीपलखूंट से धरियावद तक के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने की स्वीकृति दी, जिससे की इस परियोजना का साकार रूप देना संभव हुआ।इस हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही उन्हांेने 125 करोड़ की लागत से दानपुरा लिफ्ट सिंचाई परियोजना तथा 47.19 करोड़ की लागत से सौर ऊर्जा आधारित पीपलखुटिया सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजनाओं द्वारा नदी पर तीन से चार एनिकट बनाए जाएंगे, जिससे कि हर एनिकट के बीच में पानी एकत्रित रहेगा जिसका लाभ लोगों को लंबे समय तक मिलता रहेगा। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो योजनाएं लागू की है उन योजनाओं का लाभ आमजन को अधिक से अधिक मिल रहा है जिसमें चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, मोबाइल योजना, फूड पैकेट योजना आदि के माध्यम से गरीब वर्ग को राहत प्रदान की है, जिससे कि आमजन को महंगाई को लेकर बहुत राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यही मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे, इस हेतु गारंटी कार्ड प्रदान किए है। उन्हांेने कैनाल से संबंधित कार्य योजना को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय भाषा में सभा में उपस्थित लोगों से संवाद कर लोगों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, जलदाय एवं भूजल राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हाई लेवल केनाल की आधारशिला क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इस हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र को दी गई सौगातों से विकास के नये आयाम स्थापित हुए है। उन्हांेने कहा कि कोरोना काल की विकट परिस्थितियों में मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए भीलवाड़ा मॉडल के तर्ज पर पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के नये आयाम स्थापित किये है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए चिकित्सा योजना, रोडवेज किराया सहित महंगाई राहत से संबंधित दस योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर हर वर्ग को राहत प्रदान की है।

इस अवसर पर धरियावद विधायक नगराज मीणा एवं पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा ने कहा कि क्षेत्र को अब तक दी गई सौगातों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

इस अवसर पर बांसवाडा जिला प्रमुख रेशम मालविया ने बांसवाड़ा को संभाग बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान पीपलखूंट अर्जुनलाल, सुहागपुरा प्रधान भरत पारगी, प्रधान निता निनामा, समाजसेवी देवीलाल, अजीत, चान्दमल जैन, लता शर्मा सहित जिला परिषद सदस्य, जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।