चोटिल होने से पहले ऋषभ पंत वो अद्भुत विश्व रिकॉर्ड बना गए, जो दुनिया का कोई विकेटकीपर नहीं कर सका

चोटिल होने से पहले ऋषभ पंत वो अद्भुत विश्व रिकॉर्ड बना गए, जो दुनिया का कोई विकेटकीपर नहीं कर सका

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है, जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले दिन भारत ने 4 विकेट पर 264 रन बनाए। ऋषभ पंत ने चोटिल होने से पहले एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया।

 

ऋषभ पंत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

 

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 23 जुलाई को शुरू हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतयी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। हालांकि, टीम इंडिया को पहले दिन तगड़ा झटका लगा है। ऋषभ पंत बैटिंग करते हुए गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। लेकिन, इससे पहले पंत ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


पंत ने इंग्लैंड में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपको बता दें कि ऋषभ पंत इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले विजिटिंग विकेटकीपर बैटर बन गए हैं। उनसे पहले आज तक किसी विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन नहीं बनाए हैं। 27 साल के पंत ने इंग्लैंड में टेस्ट में 1004 रन बना लिए हैं। पंत ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 48 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाए थे।



क्रिस वोक्स की गेंद पर चोटिल हो गए थे पंत

68वां ओवर इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स डाल रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर Rishabh Pant रिवर्स स्वीप मारना चाहते थे। लेकिन, गेंद सीधा आकर उनके पैर पर लगी। गेंद इतनी तेज लगी कि जिस हिस्से पर बॉल लगी थी, वो हिस्सा सूज गया था और वहां से खून भी आ रहा था। पंत सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। वह काफी दर्द में दिख रहे थे। ऋषभ को गोल्फ कार्ट पर बिठाकर मैदान से बाहर लेजाया गया था।

 

दूसरी बार सीरीज में चोटिल हुए पंत

ऋषभ पंत दूसरी बार इस सीरीज में चोटिल हुए हैं। इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट में भी पंत विकेटकीपिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनकी जगह Dhruv Jurel ने विकेटकीपिंग की थी।