गायों के मृत शरीर वा कंकाल मिलने से राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ में रोष
1.

शाहजहांपुर: खुदागंज क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में दर्जन भर से ज्यादा जानवरों के कंकाल मिले है। जहां गौ तस्कर प्रतिदिन गाय बैल के पैर बांधकर नहर में डूबा देते हैं। इस घटना की जानकारी राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ जिला अध्यक्ष अभिजीत प्रताप सिंह को हुई तो वह अपनी पूरी टीम वा प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और खुदागंज थाना निरीक्षक से मिलकर दोषियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग की है तथा उन्होंने बताया ग्राम पलिया दरोवस्त में नहर से बहते हुए आए जानवरों के कम से कम एक दर्जन से अधिक के कंकाल पड़े हुए हैं और दो मौजूदा हालात में पैर बंधे हुए पड़े पाए गए हैं।
उन्होंने कहा उम्मीद करते हैं की योगी सरकार से गायों के लिए और ठोस कानून बनाए जाने की उम्मीद है।

