कांग्रेस ने भाजपा सरकार के विरुद्ध असंतोष जनआक्रोश में बदला सुरेश पचौरी
चौरई पहुंची जनआक्रोश यात्रा का किया स्वागत ।
हिंदुस्तान न्यूज नेटवर्क छिंदवाड़ा/चौरई :: कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा लेकर चौरई पहुँचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पचौरी ने कहा कि सरकार के विरुद्ध असंतोष जनआक्रोश में बदल चुका है। नीति आयोग के अनुसार प्रदेश शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं में देश में चौथे स्थान पर है एससी एसटी महिला अत्याचार में देश में प्रथम स्थान और दहेज अत्याचार में तीसरे स्थान पर है मुख्यमंत्री प्रदेश की बहुमूल्य संपत्ति गिरवी रखकर लोन लिए जा रहे हैं ये सरकार घपले और घोटाले की सरकार बन कर रह गई है जो प्रदेश को कलंकित कर रही है मोदी ने देश की जनता से जो वादे किए उन पर कोई काम नहीं किया सिर्फ झूठ बोला इसी तरह प्रदेश में भी शिवराज सिंह भी झूठ बोलते आ रहे हैं हम कमलनाथ के 11 वचन के साथ जनता के बीच जा रहे हैं जिससे प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित होगा। कमलनाथ जी के 15 माह का स्वर्णिम कार्यकाल पूरे म. प्र.जनता के सामने हैं तुलना करने की जरूरत है सरकार बदलने से छिंदवाड़ा जिले के विकास पर ज्यादा असर हुआ है यहां के विकास में भेदभाव सरकार कर रही है 20 हजार करोड़ के काम शुरू होकर बंद हो गए जिले सहित प्रदेश की जनता में आक्रोश है जनता यात्रा का समर्थन कर रही है। म प्र में निश्चिततौर पर बदलाव की लहर है सरकार बनने पर कमलनाथ जी ही मुख्यमंत्री होंगे।
कांग्रेस नेता प्रदीप जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा गाय और गंगा के नाम पर राजनीति करती है आज पूरे प्रदेश में गायों की हालत खराब है सीएम शिवराज सिंह को भूलने की बीमारी अलमाइजर हो गई जिसका इलाज जरूरी है घोषणा करके भूल जाते हैं भाजपा राज में प्रदेश बेहाल हो गया है कांग्रेस विकास है ये सरकार विनाश है जनआक्रोश यात्रा को पर्याप्त समर्थन मिल रहा है यह यात्रा प्रदेश के 230 विस क्षेत्र से गुजरेगी पिछले 18 सालों से भाजपा का शासन प्रदेश में है बर्बादी और बर्बरता से प्रदेश की जनता परेशान है महिलाएं बच्चे हर वर्ग परेशान है सिर्फ वादे किए उनकी पूर्ति की दिशा में कदम नहीं उठाए गए जो देश प्रदेश की राजनैतिक स्थिति है इसलिए जनआक्रोश यात्रा निकाली गई है
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस द्वारा निकाली गई जनआक्रोश यात्रा शनिवार को चौरई पहुंची यात्रा लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा तिवारी और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ आए जहां विधायक चौधरी सुजीत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता आनन्द बक्षी, राजीव तिवारी, नेहा सिंह, पूर्व विधायक चौधरी गंभीरसिंह, हरिश्चंद्र पटेल, प्रीतम पटेल, बैजू वर्मा, तीरथ ठाकुर, बंटी पटेल, ऋषि पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे ।

