कलेक्ट की अधक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई
कलेक्ट की अधक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई
कलेक्टर की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई
झाबुआ 09 अक्टूबर, 2023। 9 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में आदर्श आचार संहिता के दौरान होने वाली गतिविधियों हेतु स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कि गई।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों को आचार संहिता के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन के सम्बन्ध में जानकारी प्रदाय की गई। साथ ही नाम निर्देशन की प्रक्रिया , निर्वाचन में होने वाले व्यय तथा सोशल मिडिया अकाउंट की गतिविधि, पेड न्यूज़, फेक न्यूज़ तथा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के साथ आगामी त्योहारों को देखते हुए आचार संहिता का पालन किस प्रकार किया जाना है के बारे में अवगत कराया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा बताया गया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किये गए है जिसमे जांच के दौरान अवैध शराब, ड्रग्स एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। पूर्व में मतदान केन्द्रों पर जो व्यक्ति निर्वाचन सम्बंधित अपराधो में संलिप्त थे उन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अपर कलेक्टर श्री एस.एस. मुजाल्दा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता प्रजापति, संयुक्त कलेक्टर श्री भूपेंद्र रावत एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।