कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या पर आक्रोश: झालरापाटन में जैन समाज ने निकाली रैली, तहसलीदार को सौंपा ज्ञापन

झालरापाटन में दिगंबर जैन समाज ने कर्नाटक के बेलगांव मे दिगंबर जैन आचार्य काम कुमार नंदी महाराज की जघन्य हत्या के विरोध में आज वाहन रैली निकालकर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। समाज के लोग शुक्रवार सुबह 11 बजे शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर एकत्र हुए। यहां से जैन राजनीतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चेलावत, अशोक चांदवाड, यशोवर्धन बाकलीवाल, भूपेंद्र जैन, प्रशांत पाटनी, सुनील नोपड़ा, सुशील जैन, प्रदीप जैन, दिलीप जैन, अशोक जैन, कमल कुमार जैन, नरेश सेठी के नेतृत्व में समाज के पुरुष एवं महिलाएं दुपहिया वाहन रैली के रूप में अहिंसा परमो धर्म, जब तक सूरज चांद रहेगा जैन समाज का नाम रहेगा के नारे लगाते हुए मुख्य मार्गो से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जैन समाज के लोगों ने दिगंबर जैन आचार्य की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जैन आचार्य की निर्मम हत्या पर कड़ा रोष जताते हुए कहां कि कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन शेष आरोपियों को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए और इन्हें फांसी की सजा दिलवाई जाए। साथ ही पूरे भारतवर्ष में जैन मुनियों को आहार, विहार एवं चतुर्मास के समय सभी राज्य सरकारें सुरक्षा प्रदान करने के लिए लिखित आदेश जारी करें तथा इसके विरोध में अनशन पर बैठे आचार्य का अनशन खत्म करवाएं।

कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या पर आक्रोश: झालरापाटन में जैन समाज ने निकाली रैली,  तहसलीदार को सौंपा ज्ञापन