एस०टी०एफ भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर की वर्दी धारण कर वायुसेना में भर्ती कराने के नाम पर सैकड़ो बेराजगार युवकों से लाखों की ठगी करने वाला शातिर जालसाल गिरफ्तार।
एस०टी०एफ भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर की वर्दी धारण कर वायुसेना में भर्ती कराने के नाम पर सैकड़ो बेराजगार युवकों से लाखों की ठगी करने वाला शातिर जालसाल गिरफ्तार।
दिनाँक 21-11-2023 को एस0टी0एफ उत्तर प्रदेश व भारतीय वायुसेना इन्टेलीजेन्स कानपुर यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर की वर्दी धारण कर भारतीय वायुसेना में भर्ती कराने के नाम पर कूटरचित मेडिकल प्रपत्र /एक्नालेजमेन्ट लेटर के माध्यम से सैकड़ों बेरोजगार युवको से लाखों की ठगी करने वाले शातिर जालसाज को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- राहुल राजपूत पुत्र देशराज राजपूत निवासी 389 आजाद नगर, राधाकृष्ण स्कूल, नबाबगंज, थाना अजगैन, उन्नाव।
अभियुक्त से बरामदगी-
1- 01 अदद कूटरचित पहचान पत्र भारतीय वायुसेना मय कार्ड होल्डर।
2- 05 अदद खाली पहचान पत्र विभिन्न अभ्यर्थियों हेतु ।
3- 01 अदद कूटरचित पहचान पत्र पंकज महतो
4- 03 अदद एटीएम कार्ड।
5- 01 अदद हेल्थ इन्श्योरेन्स कार्ड राहुल राजपूत।
6- 01 अदद मेट्रो कार्ड
7- 01 अदद पैन कार्ड।
8- 02 अदद आधार कार्ड (जन्मतिथि परिवर्तित)
9- 01 अदद वोटर कार्ड मय पर्स
10- 01 अदद मोबाइल फोन
11- 01 अदद पासबुक कर्नाटक बैंक
12- 06 अदद रबर स्टेम्प भारतीय वायुसना से सम्बन्धित।
13- 01 अदद इंक पैड।
14- 01 अदद पासपोर्ट भारत गणराज्य राहुल राजपूत,
15- 01 अदद शपथपत्र राहुल राजपूत,
16- 07 अदद विभिन्न अभ्यर्थियों के भारतीय वायुसेना में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु
भारतीय वायुसेना का मेडिकल सर्टिफिकेट व अन्य प्रपन्त्र।
17- 01 अदद न्यू पैटर्न काम्बैक्ट यूनीफार्म माउन्टेड रिविन के साथ, मेडिकल बैच, स्क्वाड्रन लीडर की रैंक और साथ में एयरकाफ्ट मैन की रैंक, नेमप्लेट राहुल राजपूत के साथ व एक सफेद बैल्ट, गरूण फोर्स की कैप, व काम्बैक्ट शू,
18- 01 अदद नीली वायुसेना की वर्दी एयरकाफ्ट मैन के साथ, नीलीबेल्ट, रिविन, स्कार्फ, स्क्वाड्रन लीडर की रैंक व नेमप्लेट राहुल राजपूत,
20- नगद 2030 रूपये नगद ।
19- 03 अदद पासपोर्ट साइज फोटो एयर फोर्स वर्दी में राहुल राजपूत
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
टाटमील चौराहे से रमादेवी की तरफ थाना रेलबाजार, कानपुर नगर दिनांक 21-11-2023 को समय समय 02:30 बजे
विगत कुछ समय से एसटीएफ उ०प्र० को जनपद कानपुर व आस-पास के जनपदों में भारतीय वायु सेना में भर्ती कराने के नाम पर बेरोजगार युवको से ठगी करने वाले व्यक्ति के बारे में सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस सम्बन्ध में एसटीएफ फील्ड इकाई, कानपुर द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति जो खुद को भारतीय वायु सेना का अधिकारी बताता है। उसके द्वारा वायु सेना में भर्ती कराने के नाम पर बेरोजगार युवकों को फर्जी व कूटरचित दस्तावेज देकर उनसे ठगी किया जाता है। वह व्यक्ति टाटमील चौराहे से रामदेवी की तरफ थाना रेलबाजार कमिश्नरेट कानपुर के पास मौजूद है, जो कही जाने वाला है। इस सूचना पर उ०नि० राहुल परमार, मु०आ० पुष्पेन्द्र सिंह, अशोक राजूपत, धीरेन्द्र कुमार, देवेश द्विवेदी चालक धर्मेन्द्र कुमार की टीम भारतीय वायुसेना इन्टेलीजेन्स कानपुर यूनिट के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से उपरोक्त बरामदगी हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह उत्तम नगर नई दिल्ली में रहता था। उसने वर्ष 2014 में राजकीय व्यायज सीनियर सकेन्ड्री स्कूल जनकपुरी दिल्ली से हाईस्कूल व वर्ष 2016 में इण्टर की परीक्षा पास किया है, इसके बाद मोबाइल, लैपटॉप, कम्प्यूटर रिपेयरिंग का कोर्स किया। तिलक नगर नई दिल्ली से साफ्टडॉट से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अर्न्तगत रिटेल एवं सेल्स मैनेजमेण्ट का कोर्स किया। वर्ष 2020 में पैरामेडिकल कॉलेज से बीएलएस, एईडी, सीपीआर, ईएमटी का 01 वर्ष का कोर्स किया। उत्तम नगर नई दिल्ली से एयरफोर्स का कैण्ट एरिया 5-6 किलोमीटर की दूरी पर है। एयर फोर्स के अधिकारियों के रहन-सहन से काफी प्रभावित होकर इसने एयरफोर्स की यूनीफार्म एवं बैच के सम्बन्ध में जानकारी कर कैण्ट एरिया की लोकल बाजार से स्क्वाड्रन लीडर की सभी प्रकार की यूनीफार्म खरीदा और अपने घर वालो, अपने जानने वालों से अपने को भारतीय वायु सेना का स्क्वाड्रन लीडर बताता था। कुछ बेरोजगार युवक व उनके परिजन अपने बच्चों की नौकरी लगवाने के लिये इससे सम्पर्क करने लगे। जिसके बाद यह उनको फर्जी दस्तावेज देकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करता था।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना रेलबाजार कमिश्नरेट कानपुर मु०अ०सं० 220/23 धारा 140, 170, 171, 419, 420, 467, 468, 471 भा०द०वि० पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
#हिन्दुस्तान न्यूज नेटवर्क - रिपोर्टर आकाश कुशवाहा
#द भारत न्यूज़ नेटवर्क- आकाश कुशवाह

