उन्नाव : पॉवर हाउस मियागंज विद्युत विभाग की व्यवस्था से परेशान है 87 गाँवों के उपभोक्ता, नही मिल रही लाइट अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर उपभोक्ता।
उन्नाव : पॉवर हाउस मियागंज विद्युत विभाग की लापरवाही का नतीजा भुगत रहे है उपभोक्ता, बारिश के मौसम में बिजली व्यवस्था धड़ाम हुई पड़ी है नगर पंचायत रसूलाबाद फ़ीडर पर लगने वाले 87 गाँवों में छाया अंधेरा, उपभोक्ता अंधेरे में बिना पंखा लाइट सोने के लिए मजबूर, ज़िम्मेदार अधिकारी आराम फ़रमा रहे है पॉवर हाउस मियागंज आय दिन लाइन लॉस लाइन फ़ाल्ट के नाम पर हो रही अघोषित कटौती, जर्जर लाइनों के सहारे चल रहा है पॉवर हाउस मियागंज, पुरानी लाइन होने के कारण आय दिन फ़ाल्ट रहता है उपभोक्ता भगवान भरोसे काट रहे अंधेरे की राते, बिजली विभाग के पास शिकायतों का बंडल पड़ा हुआ है लेकिन सुनवाई के नाम पर केवल लीपापोती होती है, वर्तमान समय में पॉवर लो की समस्या से पहले से जूझ रहे है उपभोक्ता उपर से ये बिजली विभाग की अघोषित कटौती उपभोक्ताओं को रुला रही है, रसूलाबाद फ़ीडर पर यदि अलग कर दिया जाए तो समस्या का समाधान निश्चिंत है लेकिन पॉवर हाउस में बैठे अधिकारी इसपर गौर ही नहीं देते, जेई बदल गए SDO बदल गए लेकिन नहीं बदली तो बिजली की सूरत नहीं बदली दस साल पहले भी इसी तरह की व्यस्था थी आज भी इसी तरह की व्यवस्था है। औरास फ़ीडर, कुरसठ फ़ीडर चलाया जा रहा है लेकिन नहीं चलाया जाता है तो वो है रसूलाबाद फ़ीडर क्यों की रसूलाबाद फ़ीडर पर इंसान नहीं जानवरों का बसेरा है इसी लिए तवज्जो नहीं दिया जाता है, वर्तमान समय में कुरसठ फ़ीडर चल रहा है। पॉवर हाउस का सरकारी नंबर ज़्यादा फ़ोन करने पर बंद कर दिया जाता है य तो बिजी मोड पर लगा दिया जाता है उपभोक्ता के अधिकारो का हनन हो रहा है मियागंज पॉवर हाउस में बैठे ज़िम्मेदार अधिकार कब नींद से जागेंगे कब वो इस जर्जर लाइनों पर नज़र दौड़ाएँगे, य यहाँ भी लीपापोती कर के ख़त्म कर देंगे। पॉवर हाउस में बैठे सपाई जो वर्तमान सरकार की आलोचना कराने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं प्रदेश का मुखिया योगी आदित्यनाथ का आदेश के बाद भी अधिकारी मस्त मौला ज़िंदगी जी रहे है, किरकरी वर्तमान सरकार की करवा रहे है।

