उन्नाव : नगर पंचायत रसूलाबाद में मोहर्रम की 10 तारीख़ पर निकाला गया जुलूस।

उन्नाव : नगर पंचायत रसूलाबाद में मोहर्रम की 10 तारीख़ पर निकाला गया जुलूस।

उन्नाव : नगर पंचायत रसूलाबाद में हर साल की तरह इस साल भी मोहर्रम का जुलूस निकाला गया, जिसमें बाहर से आए लोगों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई, लंगर (प्रसाद) का भी भारी मात्रा में वितरण हुआ, लोग बहुत दूर दूर से जुलूस देखने आते है जिनमें महिलाए बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग शिरकत करते है, कुछ वर्षों पहले लकड़ी खेली जाती थी जो कि विगत वर्षों से बंद है, जुलूस में भीड़ ज़्यादा होने के कारण पुलिस प्रशासन हमेशा मुस्तैद रहता है ताकि इसी तरह की गड़बड़ी न हो सकें, मौक़े पर SDM हसनगंज, SHO आसीवन भी मौजूद रहे, सुरक्षा का बंदोबस्त प्रशासन ने पूरा कर रखा है, भीड़ अधिक होने के कारण दो पहिया चार पहिया वाहनों का रूट डॉयवर्ड कर दिया गया ताकि आने जाने लोगों को समस्या न हो। गर्मी और उमस को देखते हुए समाजिक कार्यकर्ता सैय्यद बज़्में हैदर ने जगह जगह ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की ताकि कड़कती धूप में बाहर से आए मेहमानों को किसी भी तरह की समस्या न हो, जगह जगह शरबत और पानी के स्टॉल लगाए गए, वही दूसरी तरह ताजिया के दीदार करने के लिए उमड़ी भीड़, ये जुलूस हर साल इमामबाड़ा से चलकर मस्जिद के पास रुकता है नमाज़ के बाद जुलूस का आग़ाज़ होता है डॉकखाने के पास से 56 छुरी का महतम होता है जो इस जुलूस का मुख्य पार्ट है जिसे लोग दूर दूर से देखने के लिए आते है, उसके बाद जुलूस चलते चलते मुंशीगंज शाहबाद के निकट करबला तक पहुँचता है करबला में ताजिया को दफ़्न किया जाता है हर साल।