उन्नाव : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता के पी यादव की मौत।
Unnao Uttar Pradesh
उन्नाव - हरदोई रोड पर अधिवक्ता की मोटरसाइकिल में टक्कर लगने से मौके पर मौत, मोटरसाइकिल मे आलू लदे ट्रक ने मारी टक्कर अधिवक्ता केपी यादव आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत (कस्बा) रसूलाबाद के निवासी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कोतवाली प्रभारी अश्विनी मिश्र मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया है।
घटना की सूचना पर थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा भरकर (पीएम) पोस्टमार्टमहेतु भेजा गया है तथा ट्रक चालक को मय ट्रक पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। दुर्घटना की खबर सुनते है तमाम लोग नगर पंचायत रसूलाबाद स्थित उनके आवास पर पहुँच रहे है, के पी यादव उन्नाव कचहरी में बैठते थे उन्नाव कचहरी से अपने घर रसूलाबाद के लिए निकले थे रास्ते में ट्रक की टक्कर से के पी यादव की मौत हो गई।

