उत्तर प्रदेश : उन्नाव : मोहान बांगरमऊ मार्ग पर डंपर और कंटेनर की आमने-सामने सीधी टक्कर, JCB की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला गया।
Road Accidents

उन्नाव : मोहान बांगरमऊ मार्ग पर गुरुवार की दोपहर को आमने-सामने डंपर वा कंटेनर में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गाड़ियों के चालक बुरी तरीके से फंस गए। पुलिस ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मंगा कर चालकों को बाहर निकलवाया। वाहनों की भिड़ंत से 5 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।

दिल्ली से कोरियर का सामान लादकर जौनपुर जा रहे ट्रक में मोहान लखपेडा के पास लखनऊ की तरफ से खाली आ रहे डंपर ने सामने से टक्कर मार दी।जिससे डंपर चालक मकबूल पुत्र सद्दीक निवासी जहांगीराबाद घाटमपुर कानपुर व मनवीर सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी दलेल पुर थाना मलावन एटा के पैर स्टेरिंग में फंस गए।ट्रक और डंपर में फंसे चालकों को पुलिस ने बुलडोजर मंगवाकर दोनों गाड़ियों को खिंचवाया।
5 किमी तक तीन घंटे तक लम्बा जाम
जिसके 1 घंटे बाद दोनों चालकों को बाहर निकाला जा सका। जिनके पैर टूट गए थे।जिन्हे एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। जहां से दोनों को ट्रॉमा रेफर कर दिया। घटना से दोनों तरफ 5 किमी तक तीन घंटे तक लम्बा जाम लगा रहा।
पुलिस मौके पर दोनों वाहनों को हटवा कर खुलवा रही जाम
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना कर दी गई हैं। पैर की हड्डी टूटने से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं। दोनों गाड़ियों को किनारे कराया जा रहा है। जिसे जाम हटाया जा सके।

