उच्च अधिकारियों के आदेश पर चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े 10 डंपर किए गए सीज

उच्च अधिकारियों के आदेश पर चैकिंग अभियान के दौरान पकड़े 10 डंपर,ओवर लोड में सीज ठाकुरद्वारा। उच्चाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार गौतम व डिप्टी एसपी राजेश कुमार तिवारी ने कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त रूप से उत्तराखंड से यूपी में ओवर लोड रेता बजरी लाने वाले डंपरों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 रेता बजरी से भरे डंपरों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सूपूर्दे कर दिया। पुलिस ने ओवर लोड में डंपरों को सीज कर दिया है। बीती रात उत्तराखंड से नगर की सीमा से गुजर रहे रेता बजरी से भरे ओवर लोड डंपरो के खिलाफ उच्चाधिकारी के आदेश पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 रेता बजरी से भरे ओवर लोड डंपर पकड़ लिये। कोतवाली विजेन्द्र सिंह ने बताया अभियान के अंतर्गत पकड़े गए रेता बजरी भरे डंपरों के खिलाफ धारा 207/113/196 एमवीएक्ट के तहत सीज की कार्रवाई की गई। सभी डंपरों को कब्जे लेकर रतूपूरा रोड स्थित मंडी समिति में खड़ा कर दिया गया है। चैकिंग अभियान की सूचना पर खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया मुरादाबाद से हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क के लिए सुमित चौधरी की रिपोर्ट

उच्च अधिकारियों के आदेश पर चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े 10 डंपर किए गए सीज
पुलिस द्वारा किए गए सीज डंपर