शराबी पति ने पत्नी की काटी नाक सीएचसी बेहजम में कराया भर्ती

लखीमपुर खीरी। नीमगांव का थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की नाक काट डाली। सीमा देवी पत्नी नीरज किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी की नाक तक काट डाली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पति शराब पीने के चलते किसी बात पर आपस में लड़ाई झगड़ा कर बैठा। बात यहां तक बढ़ गई कि पति ने पहले पत्नी के हाथ बांधे उसके बाद चाकू से नाक काट ली। आनन-फानन में घायल सीमा देवी को बेहजम सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जैसे ही इस घटना की जानकारी नीमगांव क्षेत्र में हुई लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। सीमा देवी के नाक से काफी ज्यादा खून बह रहा था।

शराबी पति ने पत्नी की काटी नाक सीएचसी बेहजम में कराया भर्ती