कौन हूं मैं, क्या कर रहा हूं?... जब अमरीश पुरी की चली गई याददाश्त, सेट पर बुरी तरह मच गया था हड़कंप, जानिए वाकया
क्या आप जानते हैं कि अमरीश पुरी की एक बार एक फिल्म के सेट पर याददाश्त चली गई थी? काजोल ने एक इंटरव्यू में पूरा वाकया बताया है। यह अजय देवगन की एक फिल्म के सेट की बात है। सबके बीच हड़कंप मच गया था।
कौन हूं मैं, क्या कर रहा हूं?... जब अमरीश पुरी की चली गई याददाश्त, सेट पर बुरी तरह मच गया था हड़कंप, जानिए वाकया,
अमरीश पुरी भारतीय सिनेमा के दमदार एक्टर्स में से एक रहे। न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि आवाज के भी करोड़ों मुरीद थे। पर एक बार उनकी याददाश्त चली गई थी और उनकी हालत देख सब लोग घबरा गए थे। यह एक फिल्म के शूट का वाकया है, जिसमें वह अजय देवगन के साथ काम कर रहे थे। काजोल ने हाल ही एक इंटरव्यू में यह वाकया बताया। खुद काजोल की भी 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर याददाश्त चली गई थी।
Actoress Kajo lने अपना एक्सपीरयंस याद करते हुए अमरीश पुरी की शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस के बारे में बताया। उन्होंने 'मैशेबल इंडिया' से कहा, 'अमरीश जी की भी याददाश्त गई थी। वह अजय देवगन के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
काजोल ने बताया अमरीश पुरी की याददाश्त जाने का किस्सा
काजोल ने आगे बताया, 'अमरीश जी (Amresh Puri) को एक झरने के नीचे शूट करना था। सभी जानते हैं कि झरने में पानी का प्रेशर कितना तेज होता है। अजय ने मुझे बताया कि उसके सिर पर कोई पैडिंग नहीं थी, इसलिए जब वह झरने से बाहर आए तो उन्हें कुछ भी याद नहीं था। वो कह रहे थे- कौन हूं मैं? क्या कर रहा हूं? सेट पर सब लोग बुरी तरह डर गए थे। हड़कंप मच गया था।'
3 घंटे में लौटी थी अमरीश पुरी याददाश्त
काजोल ने बताया कि अमरीश पुरी की याददाश्त वापस लौटने में तीन घंटे लग गए थे। अमरीश पुरी और Ajay Devgan ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों 'टार्जन: द वंडर कार', 'फूल और कांटे', 'गैर' और 'हलचल' जैसी फिल्मों में नजर आए। वहीं अमरीश पुरी ने काजोल के साथ फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काम किया था। इसमें वह काजोल के पिता बने थे।
अमरीश पुरी के निधन की वजह
अमरीश पुरी ने अपने करियर में 450 से भी ज्यादा फिल्में कीं और आइकॉनिक विलेन के तौर पर पहचान बनाई। कई फिल्मों में वह पिता के रोल में नजर आए, और ढेरों अवॉर्ड जीते। पर साल 2005 में उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक रेयर ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे।

