Viral Video: रुझान! Valentine Day पर ब्यॉयफ्रेंड संग मटरगश्ती कर रही लड़की को मां ने दबोचा, देखें कैसे चप्पल मारते हुई उतारी आशिकी?
आज दुनियाभर में Valentine Day का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस दिन कपल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते हैं और गिफ्ट देते हैं। यही वजह है कि, वैलेंटाइन वीक का प्यार में डूबे कपल्स को बेसब्री से इंतजार रहता है।
लेकिन क्या हो जब इस दिन को यादगार बनाने के चक्कर में चप्पल ही पड़ जाए ? ये बात पढ़ने में काफी अजीब लगती है लेकिन ऐसा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इसमें एक मां ने अपनी बेटी को छत पर उसके ब्यॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के साथ कुछ ऐसा किया जो कि, वायरल हो गया।
क्या हुआ जब Valentine Day पर मां ने बेटी को ब्यॉयफ्रेंड संग पकड़ा?
इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला अपनी बेटी को किसी लड़के के साथ पकड़ लेती है।
इसके बाद गुस्से में आग बबूला हो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की की मां पहले तो लड़के को चप्पल से पीट रही होती है। इसके बाद वह भाग जाता है। लड़के को भगाने के बाद महिला अपनी बेटी को बेरहमी से चप्पल से पीट रही है। जब ये पूरी घटना हो रही होती है। इसे पीछे से कोई रिकॉर्ड कर लेता है जो कि, अब वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो को देख यूजर्स इसे Valentine Day का रुझान बता रहे हैं।
Viral Video देख यूजर्स ले रहे मजे
वायरल वीडियो में पिट रहे लड़के और लड़की की ये घटना कब और कहां की है, इसे लेकर कोई जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन आज वेलेंटाइन डे पर ये काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो को एक्स पर 14 फरवरी यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर अभी तक 73000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, " दिल को खुश कर देने वाली वीडियो"। दूसरा लिखता है, "लडकी को फाईनली आज पता चल ही गया की उसकी मम्मी भी बदरंगदल की कार्यकर्ता है?"

