शाजापुर की तीन विधानसभा सीट में से दो पर कांग्रेस ने लगाई मोहर, शाजापुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री कराड़ा और कालापीपल से पूर्व विधायक कुणाल चौधरी लड़ेंगे चुनाव
शाजापुर। शाजापुर विधानसभा में तीन सीट पर आगामी माह में चुनाव होने को है। इसको लेकर कई महीने से भाजपा व कांग्रेस के उमीदावारो द्वारा टिकिट को लेकर दावेदारी की जा रही थी। भाजापा द्वारा अपने उम्मीदवारों की जहा पहली सूची जारी कर शाजापुर विधानसभा की तीनो सीटो पर से किसी भी उम्मीदवार का नाम घोषित नही किया गया था। लेकिन दूसरी सूची भाजपा द्वारा 25 सितंबर को जो घोषित की गई है उसमे शाजापुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अरुण भीमावाद को मौका देकर मैदान में उतारा है, वही भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवारो की अब तक पांच सूची जारी की जा चुकी है लेकिन जिले की दो सीट शुजालपुर और कलापीपाल पर अभी भी भाजपा ने होल्ड लगा रखा है। इसी बीच आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस द्वारा अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें शाजापुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा को 8 वी बार कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है वही कालापीपाल विधानसभा से एक बार फिर पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नाम पर मोहर लगाई दी है।
शुजालपुर विधानसभा के टिकिट को करा होल्ड
शाजापुर विधानसभा की दो सीटों पर कांग्रेस न अपने प्रत्याशी के नाम घोषित कर उम्मीदवारों को राहत की सांस दी है, लेकिन जिले की एक विधानसभा शुजालपुर से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा न करते हुए होल्ड लगा दिया है, क्योंकि शुजालपुर विधानसभा से दो उम्मीदवार के नाम सामने आ रहे योगेंद्र सिंह बंटी बना और रामवीर सिंह सिकरवार सूचना के मुताबिक इन दोनों ही नामो पर मंथन किया जा रहा है आगामी सूची में शुजालपुर विधानसभा से नाम घोषित किया जा सकता है।

