शाजापुर - कांग्रेस ने शहर में निकाली जन आक्रोश रैली, बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसी

शाजापुर - कांग्रेस ने शहर में निकाली जन आक्रोश रैली, बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसी

शाजापुर। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा शहर में बड़ी संख्या में शामिल होकर वाहन रैली के रूप में जन आक्रोश रैली निकाली गई। यह जन आक्रोश रैली टंकी चौराहा से प्रारंभ होकर धोबी चौराहा, महुपुरा, धानमंडी, किला रोड, छोटा चौक, सोमवारिया बाजार, मगरिया, बस स्टेंड, नई सड़क होती हुई आजाद चौक पहुंची जहां सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा ने कहा कि लोगों को डराना, उन्हें दबाव में रखना अपना स्वार्थ सिद्ध करना भाजपा की पहचान बन चुकी है। कभी ये चंदा, कभी वो चंदा, आज इसके नाम पर तो कल उसके नाम पर चंदा एकत्रित करना इनका मुख्य काम है। भाजपा अब जनता की नहीं चंदा की पार्टी बन गई है। जिन्होंने लोगों की जेब ही खाली की है। इन लोगों से छुटकारा पाईये और कांग्रेस को वोट कीजिए। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास किया है, आज महंगाई चरम पर है और भाजपाई ये कहते हैं कि हम विकास पुरूष हैं। यदि विकास किया होता तो आमजन परेशान नहीं होता। आज गरीब की थाली खाली है तो सामान्य वर्ग पर बोझ बढ़ा है। सभा को अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सचिन पाटीदार, दीपक निगम आदि ने भी संबोधित किया। तथा आभार न.पा. नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी ने माना। 
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे, राजेश पारछे,  राधेश्याम मालवीय, नीरज वैष्णव, रईस पठान, अफाक पटेल लाली, धर्मेंद्र प्रजापति, शामीउल्ला काजी, जुनैद मंसूरी, सत्या वात्रे, आजम मंसूरी, सलमान शेख, अकील वारसी, सोहेल मेव, हैदर वारसी जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।