जयपुर राजस्थान: 5 लीटर देशी घी, साइकल से लेकर लैपटॉप तक राजस्थान में बीजेपी के मुफ़्त वाले वादे।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब 10 से कम दिन बचे हैं। चरम पर पहुंच चुके चुनाव प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया।

जयपुर राजस्थान: 5 लीटर देशी घी, साइकल से लेकर लैपटॉप तक राजस्थान में बीजेपी के मुफ़्त वाले वादे।

जयपुर राजस्थान: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब 10 से कम दिन बचे हैं। चरम पर पहुंच चुके चुनाव प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। 3 दशक से राजस्थान में जारी सत्ता परिवर्तन की परंपरा के मुताबिक अपनी जीत की उम्मीद कर रही भाजपा ने प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे किए हैं। भाजपा ने सस्ता सिलेंडर, मुफ्त देसी घी, साइकिल से लेकर मुफ्त लैपटॉप जैसे कई लुभावने वादे भी किए हैं। संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं का खास ध्यान रखा गया है, जो तय करेंगे कि प्रदेश में सरकार किस पार्टी की बनेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री वुसंधरा राजे के साथ संकल्प पत्र को जारी किया। जेपी नेड्डा ने एक तरफ कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा तो केंद्र सरकार की ओर से राजस्थान के लिए किए गए कामकाज की तारीफ की। 

लुभावने वादों की भरमार
>> 
भाजपा ने किसानों को साधने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली सहायता को बढ़ाकर प्रति वर्ष 12 हजार करने का वादा किया है। अभी किसानों को साल में 6 हजार रुपए मिलते हैं। भाजपा का कहना है कि राज्य में उसकी सरकार बनी तो राज्य सरकार भी 6 हजार सालाना देगी। 

>> भाजपा ने लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत सभी गिर परिवारों की बेटियों के जन्म पर सेविंग बॉन्ड देकर कक्षा 6 में 6 हजार, कक्षा-9 में 8000 और कक्षा 10 में 10 हजार, कक्षा 11 में 12 हजार, कक्षा 12 में 14 हजार और व्यावसायिक पाठ्यक्रम से पहले 50 हजार और 21वें साल में 1 लाख की एकमुश्त राशि देने का वादा किया गया है।

>> भाजपा ने मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना का भी वादा किया है। सरकार बनने पर कक्षा 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की बात कही गई है। 

>> सभी गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने की बात कही गई है।

>> गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया गया है। 

>> सभी जरूरतमंद मेधावी 12वीं पास छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने की बात कही गई है। 

>> कक्षा 6 पास सभी जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल देने का वादा भी भाजपा ने किया है।

>> आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को डीबीटी के माध्यम से स्कूल बैग, किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 1200 रुपए की वार्षिक सहायता दी जाएगी।

>> प्रदेश की सभी गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को 5 लीटर देसी घी, आयरन टेबलेट, जिंक और मल्टीविटामिन जैसी उपयोगी वस्तुओं से युक्त पोषण किट वितरित करेंगे। 

>>विधवा और निराश्रित महिलाओं की मासिक पेंशन राशि प्रतिमाह 1500 रुपए करने का वादा किया गया है।