शाजापुर - शाजापुर जिला सीएम हेल्पलाइन में प्रदेश में प्रथम
शाजापुर। सी.एम. हेल्पलाईन में प्रतिमाह प्रदेश स्तर से जारी होने वाली रैंकिंग में शाजापुर जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर किशोर कन्याल द्वारा शाजापुर जिले को टॉप 05 में लाने के लिये प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के समस्त अधिकारीयों को निर्देश दिये गये थे और प्रतिदिन सर्वाधिक लंबित शिकायतों वाले विभाग एवं अधिकारीयों की समीक्षा व मॉनिर्टिंग की जा रही थी। जिसके फलस्वरूप सितम्बर माह में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में आज प्रदेश स्तर से जारी रैंकिग में शाजापुर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। कलेक्टर कन्याल ने जिले को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर विभागीय अधिकारियों को बधाई दी है। जिले को प्रथम स्थान पर लाने में प्रभारी अधिकारी सी.एम.हेल्पलाईन सुश्री मनीषा वास्कले, लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं समस्त जिला अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

