शाजापुर - स्कूल के लिए निकला किशोर, कुंए में मिली लाश, एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर निकाला शव
शाजापुर। जिले के ग्राम भूरिया खजुरिया गांव में 15 वर्षीय लड़का कुएं में डूब गया। शनिवार को लड़का स्कूल के लिए घर से निकला था, जो वापस घर नहीं लौटा। जिसकी परिजनों द्वारा पूरे गांव में तलाशी की पर कहीं पता नहीं चला, फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
रविवार सुबह फिर परिजनों ने तलाशी शुरू की। तब गांव के जंगल में बने कुएं के पास रोहित पिता गिरधारीलाल उम्र 15 वर्ष की साइकिल दिखाई दी। और उसकी चप्पल कुएं में तैरती दिखाई दी। वही इसकी जानकारी पुलिस ग्रामीणों को दी गई। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिला होमगार्ड कमांडेंट एसडीआरएफ विक्रमसिंह मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि कालापीपल के ग्राम खजुरिया में एक व्यक्ति कुएं में डूबा एसडीआरएफ की टीम में रेस्क्यू कर निकाला। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कालापीपल अस्पताल में हो रहा है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

