Sahithi Pharma Fire: आंध्र प्रदेश के अच्युतापुरम की फार्मा कंपनी में लगी भीषण आग
Sahithi Pharma Fire: आंध्र प्रदेश के अच्युतापुरम की फार्मा कंपनी में लगी भीषण आग
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के अच्युतापुरम की साहिति फार्मा कंपनी में भीषण आग लगने की खबर है.
आंध्र प्रदेश के अच्युतापुरम की साहिति फार्मा कंपनी में भीषण आग लगी है. हादसे का वीडियो सामने आया है. आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं. मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने का काम कर रही हैं.
आग साहिति फार्मा प्राइवेट लिमिटेड की यूनिट 1 में लगी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से साझा किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कंपनी का परिसर धूं-धूं कर जल रहा है. आग की भयंकर लपटें उठ रही है जिससे धुएं का गुबार उठ रहा है. मौके पर अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं जो पानी से आग बुझाने का काम कर रहे हैं
.

