*Jan Ashirwad Yatra Mauganj : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करने सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब जन आशीर्वाद यात्रा में जनसंपर्क मंत्री एवं गोरखपुर और रीवा सतना सांसद व मऊगंज विधायक शामिल हुए।

मऊगंज। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा रीवा जिले से होते हुए शुक्रवार को मऊगंज जिले में पहुंची। इस यात्रा में जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं गोरखपुर सांसद रवि किशन और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा सतना सांसद गणेश सिंह व मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल शामिल हुए और सभी रथ में एक साथ सवार रहे। मऊगंज विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करने सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान भाजपा नेता, कार्यकर्ता और तमाम जनता भगवामय नजर आई। जहां मऊगंज पहुंचने पर जन आशीर्वाद यात्रा का महिलाओं ने कलश के साथ किया भव्य स्वागत,वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

*Jan Ashirwad Yatra Mauganj : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करने सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब जन आशीर्वाद यात्रा में जनसंपर्क मंत्री एवं गोरखपुर और रीवा सतना सांसद व मऊगंज विधायक शामिल हुए।
*Jan Ashirwad Yatra Mauganj : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करने सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब जन आशीर्वाद यात्रा में जनसंपर्क मंत्री एवं गोरखपुर और रीवा सतना सांसद व मऊगंज विधायक शामिल हुए।

राज महल में आज पहुंचे गोरखपुर सांसद

जिला मऊगंज का पहला विवाह घर एवं रेस्टो रेट जो पूरे प्रदेश में जाना जाता है राज महल मऊगंज संचालक राजू सिंह मांडा द्वारा रेस्टों रेट ,लाज , महल में सभी व्यवस्था बीस वर्षो से कर दिए थे उनके महल में रुकने का पूरा ,व्यवस्था है 

आज गोरखपुर सांसद एवं भोजपुरी सुपर स्टार रवी किशन जी से राजमहल होटल मऊगंज में सौजन्य भेंट

जनदर्शन यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया,जिला मंत्री महेश चन्द्र राल्ही,भाजपा नेता पंकज पाण्डेय,राममणि शुक्ला,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मऊगंज चन्द्रप्रभा गुप्ता,मऊगंज मण्डल अध्यक्ष सलेन्द्र गुप्ता व हनुमना मण्डल अध्यक्ष सुनील मिश्रा समेत भाजपा संगठन के पदाधिकारी और मऊगंज भाजपा के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे हैं