'चुम्मा मांगते हैं, गाल छूते हैं...मन होता है तो एक तरफ से पूरे क्लास को पीटने लगते हैं सर', बिहार का 'रंगीन मिजाज' टीचर

'चुम्मा मांगते हैं, गाल छूते हैं...मन होता है तो एक तरफ से पूरे क्लास को पीटने लगते हैं सर', बिहार का 'रंगीन मिजाज' टीचर

बिहार के गोपालगंज जिले के राजकीय मध्य विद्यालय सासामुसा कुचायकोट के टीचर पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। छात्र छात्राओं और उनके परिजनों ने हंगामा किया है। आरोपी टीचर पर शराब पीकर स्कूल आने के आरोप लगे हैं।

 

गोपालगंज: सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर पर शराब पीकर क्लास में आने और छात्र-छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लगे हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आए दिन शिक्षक की छेड़खानी करते हैं। गुरुवार को छात्र आक्रोशित हो गए। आक्रोशित छात्रों की सूचना के बाद उनके परिजन भी स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे।

छात्रों के विरोध और परिजनों के हंगामा के बाद आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया है। घटना राजकीय मध्य विद्यालय सासामुसा कुचायकोट की है

 

पीड़ित छात्रों ने बताया कि उनके स्कूल में अविनाश कुमार राय उर्फ पप्पू सर शराब के नशे में धुत्त होकर पढ़ाने आते हैं। वे रोज नशा करके स्कूल में आते हैं। बेवजह छात्रों को पीटते हैं। जबकि छात्राओं के साथ मौका देखकर अश्लील हरकत भी करते हैं।


पीड़ित छात्रा ने बताया कि पप्पू सर मौका देखकर लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं। उनके गाल टच करते हैं। उनके साथ गलत हरकत करते हैं। गुरुवार को भी अविनाश कुमार राय उर्फ पप्पू सर ने एक छात्र की बेवजह पिटाई कर दी गई। जबकि आठवीं क्लास की छात्रा के साथ जबरन किस करने की कोशिश करने लगे। इसको लेकर छात्राओं ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की।

 


परिजनों की शिकायत के बाद गुरुवार को भारी संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर पहुंचे और यहां पर आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। छात्रों के हंगामा और परिजनों के घंटों बवाल के बाद आरोपी शिक्षक अविनाश कुमार राय मौके से फरार हो गया।

#thebharatnews