Budh Gochar 2025 : बुध गोचर मिथुन में, सिंह-वृश्चिक समेत इन राशियों को होगा अप्रत्याशित लाभ, जानिए आपकी राशि पर कैसा असर
Budh Gochar in Mithun Rashi : बुध गोचर 6 जून, दिन शुक्रवार को होने जा रहा है। बुध कल सुबह 9.27 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। और यहां पहले से मौजूद गुरु के साथ युति करेंगे। मिथुन बुध की स्वराशि है और बुध इसमें 22 जून तक रहेंगे। इस अवधि में भद्र राजयोग बनेगा। ऐसे में बुध गोचर और भद्र राजयोग से सिंह, वृश्चिक और मकर सहित कुछ राशियों को अप्रत्याशित लाभ मिलेगा, जबकि कुछ राशियों के लिए बुध गोचर मिलाजुला रहेगा। ऐसे में आइये जानते हैं बुध गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव।
Mercury Transit in Gemini : बुध गोचर मिथुन राशि में 6 जून, दिन शुक्रवार को होगा। बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करके भद्र राजयोग बनाएंगे। इसके साथ ही मिथुन में पहले से मौजूद गुरु के साथ बुध की युति होगी, जो ज्योतिष शास्त्र में शुभ मानी जाती है। चूंकि बुध को ज्योतिष में तटस्थ ग्रह माना जाता है, इसलिए बुध जब भी किसी ग्रह के साथ युति करते हैं तो उसके गुणों के ही हिसाब से फल देते हैं। ऐसे में बुद्धि और ज्ञान के कारक ग्रह बुध और गुरु मिलकर कई मामलों में सफलता प्रदान करते हैं। इसके साथ ही वाणी से जुड़े काम करने वाले जातकों के लिए बुध गोचर अत्यंत शुभ रहेगा। हालांकि अगर किसी की कुंडली में बुध कमजोर अवस्था में है तो उन्हें अपेक्षित परिणाम मिलने में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ेगा। मिथुन राशि में बुध गोचर 6 जून, शुक्रवार को सुबह 9.27 बजे होगा और ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी स्वराशि में 22 जून तक रहेंगे। ऐसे में बुध गोचर का प्रभाव मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा, आइये जानते हैं बुध गोचर राशिफल।
मेष राशि, मिलाजुला रहेगा बुध गोचर का असर

बुध गोचर मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बुध आपके लिए कठिनाइयां पैदा कर सकता है लेकिन गुरु के प्रभाव से आपको बड़ा नुकसान नहीं होगा। हालांकि आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। साथ ही भाई-बहनों के साथ संबंधों को मधुर रखना होगा। नए दोस्त बन सकते हैं। छोटी यात्राएं लाभ दिला सकती हैं।
मेष राशि के लिए बुध गोचर के उपायः मेष राशि वालों के लिए पक्षियों को दाना खिलाना फायदेमंद होगा।
वृषभ राशि, बुध दिलाएंगे फायदे बस कड़वा न बोलें

वृषभ राशि वालों को बुध गोचर के बाद की अवधि में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। खासकर अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। हालांकि बुध आपको फायदे खूब दिलाएंगे। सुख सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि के लिए बुध गोचर के उपायः तामसिक भोजन का सेवन न करें। लाभ होगा।
मिथुन राशि, आर्थिक संतुलन बनाए रखना होगा

मिथुन राशि के जातकों को बुध गोचर के बाद अपनी विवेकशीलता का इस्तेमाल करना होगा। किसी से गलत बात न कहें। बुध आपको चुगलखोरी के लिए प्रेरित कर सकते हैं, लेकिन बचकर रहें। बड़ों का अनादर न करें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। आर्थिक संतुलन बनाए रखें।
मिथुन राशि के लिए बुध गोचर के उपायः गणेश की पूजा करें। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि, खर्चों पर करें कंट्रोल

कर्क राशि वालों को बुध गोचर की वजह से बेवजह के खर्चे करने पड़ सकते हैं। आपके आचरण में नकारात्मकता दिख सकती है इसलिए बचकर रहें। हालांकि अच्छी बात यह है कि गुरु ग्रह की देखरेख में बुध आपको कष्ट नहीं दे पाएंगे। अपने व्यवहार में उदारता रखें और धर्मकर्म के कार्यों में संलग्न रहें, समय अच्छा बीतेगा।
कर्क राशि के लिए बुध गोचर के उपायः केसर का तिलक लगाकर काम पर निकलें। आपके लिए शुभ होगा।
सिंह राशि, आर्थिक रूप से मिलेगी मजबूती

सिंह राशि वालों को बुध गोचर से लाभ होगा। आपको बुध अच्छे फल देंगे। आपके काम बनते चले जाएंगे। इसके साथ ही आय के स्रोत में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही साथ कारोबार करने वाले जातकों को लाभ का सौदा मिल सकता है। आर्थिक और पारिवारिक रूप से बुध गोचर सौभाग्य लेकर आएगा।
सिंह राशि के लिए बुध गोचर के उपायः गणेश की आराधना करें। और गणेश चालीसा का पाठ करने आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशि, मेहनत का मिलेगा पूरा फायद

बुध गोचर का कन्या राशि के जातकों को भी शुभ प्रभाव मिलेगा। बुध आपको इच्छित सफलता देकर जाएंगे। अच्छी बात यह है कि आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। सामाजिक दायरे में इजाफा होगा। इसके साथ ही कारोबार में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे।
कन्या राशि के लिए बुध गोचर के उपायः कन्या राशि वाले किसी मंदिर में दूध और चावल का दान कर आएं। इससे आपको लाभ होगा।
तुला राशि, संभलकर चलने पर मिलेगा लाभ

तुला राशि के जातकों के लिए बुध गोचर मिश्रित परिणाम देने वाला है। अगर आप सही रास्ते पर चलेंगे तो आपको कई मामलों में फायदा होगा। अगर तामसिक चीजों से दूर रहेंगे तो आप धन सम्मान की हानि से बच सकेंगे। गुरु के साथ बुध आपसे सद्कार्यों में खर्च करवाएंगे। कार्यों में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी।
तुला राशि के लिए बुध गोचर के उपायः नियमित रूप से गणेश जी का दूध और दूर्वा से अभिषेक करें। इससे आपको फायदा होगा।
वृश्चिक राशि, अप्रत्याशित लाभ मिलने के आसार

बुध गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। गुरु आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ दिला सकते हैं। यही नहीं आपको इस अवधि में उम्मीद से बढ़कर सफलता प्राप्त होगी। साथ ही साथ प्रतिस्पर्धा के कार्यों में आपके अंदर आगे निकलने की ललक पैदा होगी। पद और प्रतिष्ठा का लाभ भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि के लिए बुध गोचर के उपायः ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का रोज कम से कम 21 बार जप करें। इससे आपका मन शांत होगा।
धनु राशि, यात्राओं के दौरान रखें विशेष ध्यान

बुध गोचर की वजह से धनु राशि के जातकों को परिवार में विवाद हो सकता है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी हो सकती है। इस अवधि में शांति और समझदारी से काम लें। साथ ही व्यावसायिक यात्राएं नुकसान पहुंचा सकती हैं। ध्यान रखें।
धनु राशि के लिए बुध गोचर के उपायः जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।

