उत्तर प्रदेश : उन्नाव जिले के चार मार्गों के चौड़ीकरण व नवीनीकरण को मंजूरी।
Uttar Pradesh Unnao.
उत्तर प्रदेश : उन्नाव एक राज्य सहित तीन जिला मार्गों के चौड़ीकरण व नवीनीकरण के अनुमानित अंतिम लागत (ईएफसी) को मंजूरी मिल गई है। जैसे ही शासन से आदेश जारी होगा वैसे ही विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू कराएगा। इससे करीब दो लाख की आबादी को प्रयागराज, कानपुर व हरदोई के आवागमन में राहत मिलेगी।

यह मार्ग एक तरफ हरदोई तो दूसरी ओर कानपुर को उन्नाव से जोड़ता है। वर्तमान समय में मार्ग खस्ताहाल है। करीब 44.88 किमी लंबे इस मार्ग के नवीनीकरण को भेजे गए 17.94 करोड़ के प्रस्ताव को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। इस मार्ग के बनने से परियर, पावा, औरास, चकलवंशी, मेथीटीकुर आदि गांवों के लोगों को कानपुर हरदोई पहुंचना आसान हो जाएगा।

जनपद से निकला यह मार्ग स्टेट हाईवे घोषित है। 38.27 किमी लंबे इस मार्ग के नवीनीकरण के लिए 14.30 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। विभाग की ओर से ईएफसी को मंजूरी दे दी गई है। नए सिरे से बनने वाले इस मार्ग से हरदोई से प्रयागराज तक के सफर में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। लोगों को सुहाने सफर का फायदा मिलेगा।
यह मार्ग भी कानपुर को जोड़ता है। वर्तमान में इसकी चौड़ाई मात्र 5.5 मीटर है। इस मार्ग से काफी संख्या में भारी वाहन कानपुर के लिए जाते हैं। 10 किमी से अधिक लंबे इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाना है। चौड़ीकरण के साथ नवीनीकरण के लिए 27 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। इस मार्ग को हरी झंडी मिल गई है। इससे बनने से कानपुर व शिवराजपुर पहुंचने में आसानी होगी।
6.5 किमी लंबा यह मार्ग भी लंबे समय से खस्ताहाल है। कटरी क्षेत्र के इस प्रमुख मार्ग की लंबे समय से चौड़ीकरण व नवीनीकरण की मांग की जा रही थी। जिस पर पीडब्ल्यूडी ने चौड़ाई 2.70 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर करने व नए सिरे से बनाने के लिए 15.32 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। इसको भी मंजूरी मिल गई है।

पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड-1 के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि एक राज्य व तीन जिला मार्ग की ईएफसी को मंजूरी मिली है। यह मार्ग जिले को दूसरे जनपदों से जोड़ते हैं। अब शासनादेश जारी होने का इंतजार है। जैसे ही आदेश व बजट जारी होगा, काम शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया निकाली जाएगी।

