उत्तर प्रदेश : शाहजहांनपुर सड़क खोदने के मामले में CM योगी ने दिए सख़्त निर्देश, आरोपियों से वसूली करने के निर्देश।

Uttar Pradesh Shahjanahnpur

उत्तर प्रदेश : शाहजहांनपुर सड़क खोदने के मामले में CM योगी ने दिए सख़्त निर्देश, आरोपियों से वसूली करने के निर्देश।

उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर जिले में सात किलोमीटर लंबी सड़क को जेसीबी से खोद डालने के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद शासन सक्रिय और सख्त नज़र आ रहा है, सीएम योगी के आदेश के बाद मामले में प्रशासन ने FIR दर्ज कर क्षतिपूर्ति की वसूली के लिए जरूरी कदम उठाए हैं, यह मामला शाहजहांपुर जिले के कटरा विधानसभा क्षेत्र का है, जहां हाइवे चौड़ीकरण का काम चल रहा था। 

बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर को विधायक वीर विक्रम सिंह का प्रतिनिधि बताकर कुछ लोगों के साथ जगवीर सिंह ने प्लांट के कर्मचारियों को मारपीट कर वहां से भगा दिया, उसके बाद उसने जेसीबी से तकरीबन 500 मीटर सड़क खोद डाली, उसके इस कार्य से न सिर्फ राजस्व की क्षति हुई बल्कि शासकीय संपत्ति का भी नुकसान हुआ। इसके खिलाफ गोरखपुर की फर्म मेसर्स शकुंतला देवी की ओर से मामला भी दर्ज कराया गया है. 

दर्ज हुई FIR

इस मामले में पुलिस ने जगवीर सिंह सहित 20 लोगों के ख़िलाफ़ IPC  की धारा 147, 186, 323, 506, 427 और सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं साथ ही सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी आरोपियों से ही कराई जाएगी। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर नुकसान हुई सड़क का आकलन कर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। 

कार्रवाई के समर्थन में PWD विभाग। 

PWD के एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि 'काम करा रहे मेसर्स शकुंतला देवी द्वारा जैतीपुर थाने में FIR दर्ज कराया गया है, अब पुलिस को अपना काम करना है, आज से निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। डीएम शाहजहांपुर ने तिलहर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार की टीम गठित की थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, दूसरी तरफ कटरा विधायक ने इस पूरे मामले को साज़िश बताया है। 

विधायक वीर विक्रम सिंह ने बताया कि फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है, ठेकेदार काम छोड़ना चाहता था क्योंकि वो पहले ही टेंडर तीस प्रतिशत लो पर लिया है। सड़क बनाने में घाटा होता लिहाजा बीमा की राशि हासिल करने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है, विधायक ने ये भी कहा कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है लेकिन किसी ने भी चौकी पर इसकी जानकारी नही दी। जगवीर सिंह के द्वारा सड़क खोदने की बात पूरी तरह फर्जी है।