ट्रेन से दिल्ली मजदूरी करने जा रही थी महिला, तभी होने लगी प्रसव पीड़ा, स्टेशन पर बच्चे का जन्म, जानें पूरी कहानी

ट्रेन से दिल्ली मजदूरी करने जा रही थी महिला, तभी होने लगी प्रसव पीड़ा, स्टेशन पर बच्चे का जन्म, जानें पूरी कहानी

UP News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दिल्ली जा रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। यात्रियों की मदद से ट्रेन रुकवाई गई और स्टेशन पर ही महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को हरपालपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर है।

 

महोबा की खबर

उपेंद्र द्विवेदी, महोबा: उत्तर प्रदेश से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से पति के साथ दिल्ली मजदूरी करने जा रही महिला को ट्रेन के कोच में ही प्रसव पीड़ा होने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दर्द बढ़ने पर पति ने चैन पुलिंग कर अन्य यात्रियों की मदद से पत्नी को नीचे उतारा। स्टेशन पर ही सुरक्षित प्रसव हुआ, जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बाद में एम्बुलेंस की मदद से जच्चा बच्चा को मध्य प्रदेश के हरपालपुर में अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

दरअसल, बांदा जनपद के अतर्रा कस्बा निवासी जुगल किशोर अपनी गर्भवती पत्नी पूजा (29) के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात वह अतर्रा स्टेशन से उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली जाने के लिए सवार हुए। बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन महोबा स्टेशन से आगे बढ़ी तो कुलपहाड़ स्टेशन के पास महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। गर्भवती महिला को कराहते देख डिब्बे में सवार अन्य महिलाओं ने मदद की। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर युवक ने चैन पुलिंग की। जिसके बाद हरपालपुर स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर महिला को ट्रेन से नीचे उतारा गया। यह देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

 

जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित

पति ने अन्य यात्रियों की मदद से परिसर में उसे लिटाया। प्रसव पीड़ा की जानकारी होने पर वहां मौजूद अन्य महिलाएं एकत्र हो गई और कपड़ों से आड़ बनाकर स्टेशन परिसर में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जहां उसने पुत्र को जन्म दिया है। हरपालपुर स्टेशन मास्टर आरके मिश्रा के अनुसार जानकारी मिलने पर तत्काल 108 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन तब तक प्रसव हो चुका था। जच्चा बच्चा को छतरपुर जिले के हरपालपुर स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा

#thebharatnews