उत्तर प्रदेश : गौतम बुद्ध नगर मे आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट मैच प्रतियोगिता मे द भारत न्यूज़ को हरा के जिला जेल बनी विजेता

उत्तर प्रदेश : गौतम बुद्ध नगर मे आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट मैच प्रतियोगिता मे द भारत न्यूज़ को हरा के जिला जेल बनी विजेता

मंगलवार 12 फरवरी को गौतम बुध नगर के जिला कारागार में भारत न्यूज़ द्वारा एकदिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा जेल की टीम ने द भारत न्यूज़ को 137 रनों का टारगेट दिया, जिसका पीछा करते हुए दूसरी पारी में द भारत न्यूज़ कुछ खास ना कर सकी और अंतिम के कुछ ओवर रहते नोएडा जेल की जीत हुई, मैच समाप्ति के बाद नोएडा जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और खेल भाव के बेहतर प्रदर्शन के लिए द भारत न्यूज़ की टीम को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

आयोजन के दौरान जेल प्रशासन के तरफ जेलर जे. पी तिवारी जेलर राजीव सिंह और डिप्टी जेलर शिशिरकांत कुशवाहा भी मौजूद रहें और आयोजन मे बतौर अतिथि आये द भारत न्यूज़ के एडिटर इन चीफ मोहित नारायण और भाजपा के राष्ट्रीय सह-प्रभारी विनय चौधरी, और क्लेडेक्स सर्विसेस से जय सैनी, कुनाल गोयल और शुभम सैनी मौजूद रहें,आयोजन को व्यवस्थित रूप से करने के लिए जेल प्रशासन और द भारत न्यूज़ के ओर से इंडिया विजन फाउंडेशन के मिथुन प्रताप सिंह और टीम को भी ट्रॉफी देके सम्मानित किया गया,

आयोजन के समाप्ति के बाद नोएडा जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम बंदीयों के सकारात्मक मानसिकता के लिए बहुत उपयोगी साबित होते है.