जपं ओड़गी के ग्राम भवंरखोह व धरसेड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन , विभिन्न योजनाओं का लगाया गया स्टाल
जपं ओड़गी के ग्राम भवंरखोह व धरसेड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन
विभिन्न योजनाओं का लगाया गया स्टाल
राजस्व विभाग रहा नदारद
रोहित यादव / सूरजपुर :- जिले के ओड़गी जनपद पंचायत अन्तर्गत भवंरखोह क्लस्टर के आनंदपुर व धरसेड़ी क्लस्टर के कर्री, कुप्पी में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया. महिलाओं व बालिकाओं ने प्रचार वाहन के गांव पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा विभाग , कृषि विभाग, आवास चौपाल, महिला बाल विकास, स्वच्छ भारत मिशन,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का स्टाल भी लगाया गया.इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परिक्षण कराया।

राजस्व विभाग रहा नदारद
विकसित भारत संकल्प यात्रा में सोमवार को कोई भी राजस्व विभाग का अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचा. जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में ख़ासा नाराजगी देखा गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओड़गी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि डबल इंजन की भाजपा सरकार गावों में जाकर सभी योजनाओं का लाभ, पात्रों तक उनके घर पहुंचा रही है तथा गांव में शिविर,चौपाल आदि लगाकर सभी को योजनाओं का लाभ दिला रही है. बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया साथ ही पुरस्कार का वितरण किया गया.

इस मौके पर प्रदीप द्विवेदी, प्रवीण गुर्जर, केशव सिंह , संधारी यादव, विभीषण यादव , शिवकुमार राजवाड़े, गौरी सिंह, सरिता गुप्ता,जगदेव यादव , दुर्गा गुप्ता, बृजेश कांशी, जगदेव यादव , संदीप दुबे, विष्णु प्रसाद दुबे,रामबरन राजवाड़े, दुर्गा गुप्ता,चित्रकुट दुबे, प्रियंशु यादव, धनंजय चेरवा, संतोष कुमार, धर्मजीत, अशोक, पारस , जितेन्द्र, सुमेर साय,शुकुल, दिलीप, अरविंद देवांगन , रामदुलार , चैतराम सिंह , सीताराम यादव , करनसाय , लालजी पंडो , रामाशंकर यादव , शिवनारायण सिंह , देवसाय राजवाड़े , अशोक साहू , रामेश्वर साहू, रोहन देवांगन , गौरव यादव , योगेश यादव , जयप्रकाश साहू , संजय सिंह , रामप्रताप सिंह , राजेन्द्र सिंह, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र कुशवाहा, बीआरसी नरेन्द्र कुमार दुबे, सीडीपीओ मीरा कुरील, बीपीएम सखन आयाम,एसडीओ हरिनारायण राज, सीएससी जितेंद्र यादव,शिवरतन,संजय देव पांडेय, पुष्पचंद दुबे सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणजन, सरपंच,सचिव , रोजगार सहायक सचिव उपस्थित रहें. मंच का संचालन शिक्षक राकेश गुर्जर व मो. शाकिर अंसारी के द्वारा किया गया.

