जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य विभाग सूरजपुर ने लगाया अपने अधीनस्थ को रुपयों का चूना
जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य विभाग सूरजपुर ने लगाया अपने अधीनस्थ को रुपयों का चूना
सूरजपुर :- ( उद्धव बाला साहेब ) के जिलाध्यक्ष ने सी.एच. एम.ओ. सूरजपुर के माध्यम से उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को ज्ञापन देकर बताया कि वर्तमान में सूरजपुर में पदस्थ जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य विभाग गनपत नायक इससे पूर्व बलरामपुर जिले में भी जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद पर पदस्थ थे, उस दौरान उनके द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सैय्यद वसीम अख्तर ट्रेवलिंग एजेंसी सूरजपुर के नाम की राशि धोखाधड़ी करके अपने बैंक खाते में जमा करवा ली गई कागजी दस्तावेजों के आधार पर यह प्रमाणित होता हैं, कि गनपत नायक ने पद का अनुचित लाभ उठाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और भ्रष्टाचार किया हैं, जो छत्तीसगढ़ सरकार की गुड गवर्नेंस पॉलिसी को धूमिल करता हैं, पीड़ित आवेदक ने इसकी शिकायत थाना बलरामपुर में कई थी साथ ही सी.एच. एम.ओ. बलरामपुर द्वारा सी.एच. एम.ओ. सूरजपुर को उक्त विषय पर पत्र जारी करके घटना के बारे में अवगत कराया हैं, शिवसेना( उद्धव बाला साहेब) ने उक्त विषय पर जांच करके कार्यवाही की माँग की है।

