*बिजली कटौती से मऊगंज वासी हो रहे परेशान,नहीं सुन रहे विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी*
मऊगंज। प्रदेश के घोषित नए जिले मऊगंज में इन दिनों बिजली की आपूर्ति दिन प्रतिदिन गड़बड़ा रही है। यहां की दशकों पुरानी जर्जर केबल और क्षमताहीन ट्रांसफार्मर से लाइन ट्रिपिंग की समस्या से यहां लोगो को न दिन में न रात में पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी में कई बार लगने वाले पॉवर कट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आपको बता दें कि जब से गर्मी का मौसम शुरू हुआ है, तभी से मऊगंज नगर में बिजली ट्रिपिंग लगातार बढ़ती जा रही है। अब जब उमस भरी गर्मी ने भीषण रूप धारण कर लिया है तो पॉवर कट और भी ज्यादा हो गए हैं। हाल यह है कि 24 घंटे में 10 से 12 घंटे बिजली ट्रिप हो रही है।
आपको बता दें कि मऊगंज में पॉवर कट को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हो चुका है। पिछले दिनों रात में ट्रांसफार्मर जलने से रात भर परेशान होने के बाद सुबह भी सुधार नहीं होने पर वार्ड 05 के नगरवासी की बिजली समस्या के विरोध में सड़क पर उतर गए और इस दौरान नगर के कांग्रेसी बिजली विभाग का घेराव कर दिया था। लेकिन बिजली विभाग इन घटनाओं से कोई सबक नहीं ले रहा है और बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
*जनप्रतिनिधि जिम्मेदार : रवि गुप्ता*
नगर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि गुप्ता और वरिष्ठ समाजसेवी नफीस खान ने ख़राब बिजली व्यवस्था के लिए जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि एक माह अधिक समय से मऊगंज निवासी बिजली की भारी कटौती से परेशान हैं। सामाजिक संगठनों और जनता की शिकायतों के बाद भी अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। 10 से 12 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। और जनप्रतिनिधि सिर्फ पार्टी कार्यक्रमों और उद्घाटन में व्यस्त है। नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने रवि गुप्ता ने कहा कि इस भीषण बिजली समस्या के निदान नही होने से अब बाध्य होकर जिला व विधानसभा,नगर युवक कांग्रेस के द्वारा आगामी 08 अगस्त को कार्यपालन अभियंता कार्यालय मऊगंज का घेराव किया जायेगा।


