विद्युत ठेकेदारों की लापरवाही से आदिवासी युवक की विद्युत खम्भे से गिर कर गई जान , शिवसेना( उद्धव बाला साहेब ) सूरजपुर ने दिया ज्ञापन

रोहित यादव/ सूरजपुर:- शिवसेना सूरजपुर इकाई ने एस डी एम सूरजपुर के माध्यम से उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री छत्तीसगढ़ को ज्ञापन देकर आदिवासी युवक ( मृतक विष्णु सिंह ) के परिवार को मुआवजा व साथ ही विद्युत ठेकेदार हरेंद्र प्रसाद व उसके सहयोगी पेटी कॉन्ट्रेक्टर मो. अफजल पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, आपको बता दें कि शिवसेना के ज्ञापन के अनुसार विगत 10 अगस्त 2023 को मृतक विष्णु सिंह विद्युत ठेकेदार मो. अफजल के अंतर्गत उसके साइड पर्री में विद्युत खम्भे पर चढ़ के लाइन खीचने का कार्य कर रहा था उसी दौरान मृतक विष्णु सिंह अचानक से खंभे से गिर गया और उसकी मौत हो गई, जिसकी शिकायत मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर और श्रम विभाग में की, उसके बाद भी थाना सूरजपुर ने का आचरण मृतक के परिवार के प्रति गंभीर नही दिखा व उनका रवैया आरोपी विद्युत ठेकेदारों के पक्ष में दिखा, मृतक को व उसके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शिवसेना सूरजपुर ने पैदल मार्च निकाला और ज्ञापन सौंपा।