जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर किया अटैक

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर किया अटैक

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने घात लगाकर तीर्थयात्रियों की बस पर अटैक किया. बस उत्तर प्रदेश और दिल्ली के तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी, हमले के बाद गहरी खाई में जा गिरी, इसमें तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 घायल बताए जा रहे हैं. बस में सवार एक पीड़ित ने बताया कि बस पर 25 से 30 गोलियां चलीं और बस खाई में गिर गई. जबकि दूसरे पीड़ित ने बताया कि उसने लाल मफलर पहने एक नकाबपोश हमलावर को बस पर गोलियां चलाते देखा. तेरयथ अस्पताल में भर्ती बनारस के एक घायल तीर्थयात्री ने कहा कि हमें शाम 4 बजे निकलना था, लेकिन बस शाम 5.30 बजे निकली और अचानक गोलीबारी होने लगी. जिला अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के संतोष कुमार ने कहा कि मैं बस चालक के बगल में बैठा था और एक गाड़ी घने जंगलों से नीचे की ओर आ रही था, तभी मैंने देखा कि अपने चेहरे और सिर को काले कपड़े से ढके एक व्यक्ति ने बस के सामने आकर अंधाधुंध गोलीबारी की. उन्होंने कहा कि गोलीबारी में ड्राइवर घायल हो गया और बस खाई में जा गिरी. उन्होंने कहा कि आतंकवादी बहुत देर तक बस पर गोलियां बरसाते रहे. पीडि़त ने बताया कि हम खाई में असहाय पड़े थे, उसके बाद कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचे और हमारी मदद की. उन्होंने कहा कि बाद में कुछ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे.