UGC-NET एग्जाम टालने को लेकर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

UGC-NET एग्जाम टालने को लेकर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को UGC-NET की 21 अगस्त को होने वाली परीक्षा को टालने को लेकर सुनवाई से इनकार कर दिया है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि 9 लाख लोग परीक्षा देने वाले हैं. उन्हें अनिश्चितता में नहीं डाला जा सकता. कुछ छात्रों का कहना था कि जून में हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. उसकी CBI जांच जारी है. ऐसे में जब तक CBI जांच चल रही है, तब तक छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित नहीं करवाई जाए.