Spacial 26 मूवी देखकर आया आईडिया, बना डाला फ़र्ज़ी CBI अफ़सर, लाखों की लूट 3 गिरफतार।
Uttrakhand
स्पेशल 26 मूवी की तर्ज पर सीबीआई अफसर बनकर यूपी के बदमाशों ने लाखों रुपये की लूटपाट कर दी सीबीआई अधिकारी बन घर में लाखों रुपयों की लटपाट के ऑफिस लेजाकर 30 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी।
स्पेशल 26 मूवी की तर्ज पर सीबीआई अफसर बनकर यूपी के बदमाशों ने लाखों रुपये की लूटपाट कर दी। सिर पर पिस्टल तानकर सीबीआई अधिकारी बन घर में लाखों रुपयों की लटपाट के ऑफिस लेजाकर 30 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। इसके बाद पीड़ित व उसके दोनों साथियों का उनकी महिला दोस्त संग मनमर्जी से वीडियो बनाए। आरोपियों की ई-वॉलट से करोड़ों ट्रांसफर करने भी तैयारी थी।
ट्रेडिंग एकेडमी कारोबारी को लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। घटना का सूत्रधार पीड़ित की अकेडमी में ट्रेडिंग कोचिंग ले चुका युवक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों से दो लाख रुपये नगदी बरामद हुई है। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने घटना के खुलासे की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मूलरूप से यूपी के नागल, देवबंद जिला सहारनपुर निवासी अमित कुमार सहस्रधारा रोड पर हेरिटेज स्कूल के पास रहते हैं। 29 अगस्त की सुबह फ्लैट में वह अपने दोस्त मुकुल त्यागी और उसकी महिला दोस्त के साथ थे। आरोप है कि सवेरे करीब सवा छह तीन लोग फ्लैट में आए। उन्होंने खुद को सीबीआई दिल्ली का अधिकारी बताया।
इसके बाद पीड़ित व उसके दोनों साथियों का उनकी महिला दोस्त संग मनमर्जी से वीडियो बनाए। मारपीट कर कनपटी पर पिस्टल लगाया। इस तरह उनसे रकम मांगी। आरोप है कि फ्लैट में एक बैग में रखे सवा चार लाख रुपये, दो लैपटॉप, चार फोन ले लिए। इसके बाद अमित और उनके साथी को अमित की कार से परेड ग्राउंड के पास स्थित पीड़ित के ऑफिस में लेकर चले गए।
आरोप है कि वहां तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी। वहां से कुछ दस्तावेज भी केस में फंसाने की धमकी देकर ले लिए। अमित ने सहारनपुर में पांच लाख रुपये दिलाने की बात की। आरोपी मोहब्बेवाला में कार से डाटा केबल लेने उतरे। इस दौरान कार से अमित भाग निकले। तब आरोपी मुकल त्यागी और अमित की कार को छोड़कर फरार हो गए।
आरोपी भय बनाने के लिए वॉकी टॉकी भी लिए हुए थे। एसओ रायपुर कुंदन राम और एसएसआई नवीन जोशी ने टीम बनाते हुए अमित व मुकुल त्यागी के साथ-साथ उनके जानने वालों से पूछताछ कर सम्भावित संदिग्धों को चिन्हित किया। पुलिस टीम ने पीड़ितों के फ्लैट से लेकर उनके सर्वे चौक के पास स्थित कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इस दौरान पीड़ित की जिस कार में आरोपी सवार थे, उसके कुछ दूरी पर एक अन्य कार भी लगातार चल रही थी।
कार नंबर जांचा तो वह आशीष कुमार निवासी बंजारन नकुड़, जिला सहारनपुर, यूपी के नाम पर दर्ज थी। पुलिस ने आशीष के घर दबिश दी तो वह फरार था और फोन भी बंद था। पुलिस ने नकुड़-गंगोह रोड पर जैनपुर गांव के पास दबिश देकर घटना में शामिल आशीष कुमार (34) पुत्र वेदप्रकाश निवासी मोहल्ला बंजारन नकुड़, जिला सहानपुर, सोनू (30) पुत्र बहादुर सिंह निवासी बुरावा शहर थाना सालावास जिला झज्जर हरियाणा और सुमित कुमार (29) पुत्र रमेश चन्द निवासी मोहल्ला महादेव मंदिर नकुड जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया।
तीनों ने बताया कि उनके साथ घटना कराने में अभिषेक निवासी नकुड़ जिला सहारपुर भी शामिल था। उसने ही वारदात की पटकथा लिखी। आरोपियों से दो लाख रुपये नकदी पुलिस ने बरामद की है। खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने 25 हजार रुपये और आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने 30 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
ई वॉलट से करोड़ों टांसफर की थी तैयारी
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि फरार अभिषेक ने अमित कश्यप के पास देहरादून में ट्रेडिंग का काम सीखा। उसने बताया कि अमित कश्यप शेयर ट्रेडिंग का काम करता है। लोगों से रुपये लेकर मार्केट में निवेश करता हैं। अमित कश्यप के पास कई वॉलेट हैं। जिनमें करोड़ों रुपए हो सकते हैं। एक वॉलेट जो हमारी जानकारी में है, उसमें करीब 95 लाख रूपये होने की जानकारी दी।
अमित कश्यप ने आशीष से 6 लाख रूपये ट्रेडिंग के लिये थे जो उसने वापस नहीं किये थे। माह अगस्त में अमित कश्यप ने मुजफ्फरनगर में एक सेमिनार किया था। जिसमें उसने काफी खर्च किया था। लाखों रुपये पाने की चाह में आरोपियों ने अमित के कंप्यूटर आदी उपकरण कब्जे में लिए थे। आरोपियों ने दो नकली वॉकी टॉकी, दो खिलौने नुमा पिस्टल, खरीदे।
पहले रात को लूटने की थी प्लानिंग
आशीष अपने मित्र सुमित के साथ 28 अगस्त को देहरादून पहुंचा। यहां सुमित व उसका मित्र सोनू आईएसबीटी में मिला। तीनों लोग अभिषेक के साथ मोथरोवाला में मिले। घटना में आशीष की कार का उपयोग किया। सबसे पहले वह अमित की एकेडमी पहुंचे।
उसके बाद अमित के फ्लैट पर गए। तब ताला लगा था। दोबारा सात 10.30 बजे अमित के फ्लैट में गए। अमित और मुकुल त्यागी के साथ एक लडकी नशे में दिखायी दी। तब उन्होंने अगले दिन सुबह वारदात की योजना बनाई। आरोपियों को फ्लैट से 3.25 लाख रुपये, मोबाइल और दो लैपटॉप मिले थे।

