Navratri 2025 Kanya Pujan Niyam Upay : कन्या पूजन में इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, माता की होगी कृपा, पाएंगे सुख-समृद्धि
Kanya Pujan Ke Niyam : नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि बहुत विशेष होती है। इन दिनों में साधक कन्या पूजन के बाद अपने व्रत का पारण करता है। कन्या पूजन विधिपूर्वक करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। ऐसे में कन्याओं को भोजन करने से पहले और उसके पश्चात कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और दुर्गा मां की कृपा प्राप्त होती है।
Kanya Pujan Ke Upay : Navratri के अंतिम दो दिन बेहद विशेष होते हैं। कुछ लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण करते हैं, तो कुछ लोग नवमी के दिन व्रत का पारण करते हैं। ऐसे में इन दोनों तिथियों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। विधि-विधान से कन्या पूजन करने के बाद व्रत का पारण करने से साधक को मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में अष्टमी और नवमी के दिन Kanya Pujan में साधक को कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इससे माता की कृपा से आपके जीवन के कष्ट दूर हो सकते हैं।
कन्याओं के घर में प्रवेश करने पर जरूर करें यह काम
Navratri में अष्टमी या नवमी तिथि पर जब भी आप कन्या पूजन करें तब 9 कन्याओं को भोजन जरूर करवाना चाहिए। ऐसा संभव न होने पर आप 7,5 या 3 कन्याओं को भी भोजन करा सकते हैं। जब कन्याएं आपके घर में प्रवेश करें तो सबसे पहले अपने हाथों से उनके पैर जरूर धोने चाहिए। कन्याओं मां दुर्गा का स्वरूप मानकर ऐसा करने से देवी बहुत प्रसन्न होती हैं और साधक पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। कन्याओं को पैर धोने के बाद उनके पांव में महावर/आलता भी अवश्य लगाना चाहिए।
कन्याओं को ऐसे कराएं भोजन
घर में प्रवेश करवाने के बाद कन्याओं को बिठाकर भोजन कराना चाहिए और उन्हें अपनी रुचि के अनुसार खाने देना चाहिए। साथ ही, कन्याओं को प्रसाद के तौर पर फल भी जरूर देना चाहिए। इसके लिए आप केला, अनार, सेब आदि फल ला सकते हैं। इस प्रकार कन्याओं को भोजन कराने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है।
कन्याओं को ओढ़ाएं लाल चुनरी
मान्यता है कि कन्या पूजन में कन्याओं को लाल रंग के वस्त्र भेंट में देने चाहिए क्योंकि, देवी को यह रंग बेहद प्रिय है। ऐसा संभव न हो पाने पर आप उन्हें लाल रंग की चुनरी भी ओढ़ा सकते हैं। साथ ही, श्रृंगार का सामान जैसे- बिंदी, चूड़ियां, लिपस्टिक आदि भी उपहार के तौर पर देना चाहिए। नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूप मानकर ऐसा करने से देवी बहुत प्रसन्न होती हैं। इससे जातक के घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
कन्याओं को जरूर दें ये सामान
अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन में कन्याओं को एक वस्त्र में चावल, सिक्का, दूर्वा, हल्दी की गांठ और एक फूल बांधकर जरूर देना चाहिए। साथ ही, अगर आप कन्याओं को हर साल कोई खास उपहार देते हैं, तो वो भी दे दें। ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा परिवार के सभी सदस्यों पर बनी रहती है और आपको जीवन के दुखों से राहत मिल सकती है।
कन्या पूजन में जरूर करें ये काम
जब सभी कन्याएं भोजन कर लें और आप उन्हें उपहार आदि दे दें, तब पूरे परिवार के साथ सभी कन्याओं के चरण छूकर प्रणाम करना चाहिए। साथ ही, उनसे आशीर्वाद भी लें। इसके बाद, कन्याओं को अपने घर के द्वार तक छोड़कर आना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार का माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है। साथ ही, घर से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
#thebharatnews

