नेशनल आइकॉन अवार्ड मे शामिल होंगे "भुज" द प्राइड ऑफ़ इंडिया जैसी फिल्मे देने वाले और बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर अभिषेक दुधाइया

नेशनल आइकॉन अवार्ड मे शामिल होंगे "भुज" द प्राइड ऑफ़ इंडिया जैसी फिल्मे देने वाले और बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर अभिषेक दुधाइया

बॉलीवुड की दिग्गज डायरेक्टर अभिषेक दुधाइया इस वर्ष नेशनल आइकॉन अवार्ड 2023 में शामिल होंगे,

 डायरेक्टर अभिषेक दुधाइया को उनकी फ़िल्म "भुज" द प्राइड ऑफ़ इंडिया के लिए बेस्ट डायरेक्टर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड दिया जायेगा साथ ही वो बॉलीवुड के तरफ से विशेष अतिथि के रूप मे भी होंगे,

उनकी डायरेक्शन मे बनी फ़िल्म "भुज" द प्राइड ऑफ़ इंडिया जो की एक हिट फ़िल्म रहीं जिसमे अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, राणा दुग्गबती, सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज नज़र आये थे, ये अभिषेक जी की पिछले सभी फिल्मों से कारगर साबित हुई, इस फ़िल्म के बारे मे बात करें तो फ़िल्म रियल स्टोरी बेस्ड थी और भारत के एक बहुत बड़े शौर्य की याद दिलाती है जिसमे अजय देवगन ने एक एयर कमांडर की भूमिका निभाई थी, फ़िल्म मे दर्शाये गए एक गाने ने देश के हर ज़ुबान को छू लिया "ओ देश मेरे तेरे शान पे सदके " जिसे मुख्य रूप से अरिजीत सिंह ने गया है,

इस फ़िल्म के अलावा भी अभिषेक कई फिल्मों मे सेकंड यूनिट के डायरेक्टर के तौर पे काम कर चुके है जिसने पुरे देश का मनोरंजन किया उनमे कुछ मुख्य फ़िल्म जैसे - रणबीर कपूर की "SIMBHA", अजय देवगन की "SHIVAY", संजय दत्त और अजय देवगन की "SON OF SARDAR" और अजय देवगन की सुपर कूल कॉमेडी सीरीज मे "GOLMAL AGAIN" जैसी फिल्मे शामिल है.

अभिषेक दुधैया , जिन्हें मुकेश दुधैया के नाम से भी जाना जाता है, हिंदी टीवी धारावाहिकों और फिल्म के निर्माता/निर्देशक हैं । उन्होंने एहसास , अग्निपथ , सिन्दूर तेरे नाम का , लाइफ का रिचार्ज और उम्मीद नई सुबह की जैसे 20 से अधिक टीवी शो का निर्माण और निर्देशन किया है । 

अभिषेक शौर्य चक्र विजेता अमरीक कौर की बायोपिक सरदारनी का भी निर्देशन कर रहे हैं ।

अभिषेक दुधैया को NIMS यूनिवर्सिटी ने मानद प्रोफेसर की उपाधि से सम्मानित किया है ।

अभिषेक ने कई पुरस्कार विजेता फिल्म आई एम गोना टेल गॉड एवरीथिंग का सह-निर्माण किया। 

उनके आने वाले बहुत सारे प्रोजेक्ट है जो फिर से ऑडियन्स को मनोरंजन का डोज़ देंगी, इस साल उनके 5 दिसम्बर 2023 को नई मे दिल्ली मे नेशनल आइकॉन अवार्ड से नवाज़ा जायेगा.